Ramleela in Jammu : विशेष शो में सीता स्वयंवर, राम के राजतिलक के मंचन ने छोड़ी छाप

मन्हास ने सभी कलाकारों एवं आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रस्तुतियां हमें हमारी संस्कृति से जोड़ती हैं। युवा पीढ़ी के लिए इस तरह के आयोजन विशेष महत्व रखते हैं। ऐसे कार्यक्रमों के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

By Edited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:57 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:14 AM (IST)
Ramleela in Jammu : विशेष शो में सीता स्वयंवर, राम के राजतिलक के मंचन ने छोड़ी छाप
हर वर्ष कई नए कलाकारों को मौके मिल रहे हैं।

जागरण संवाददाता, जम्मू : श्री रामलीला क्लब सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सैनिक कालोनी की ओर से शुक्रवार को विजयदशमी पर विशेष मंचन किया गया। सबसे पहले दृश्य में मर्यादा पुरुषोत्तम के राज तिलक का मंचन दर्शाया गया। इसके बाद सीता स्वयंवर आदि की भी प्रभावपूर्ण प्रस्तुति थी।

राज्य सभा के पूर्व सदस्य शमशेर सिंह मन्हास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान रामलीला में भाग लेने वाले एवं सहयोग करने वाले 50 से ज्यादा बाल कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह जम्वाल ने बताया कि संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षो से उनकी संस्था रामलीला का सर्वश्रेष्ठ मंचन कर रही है। हर वर्ष कई नए कलाकारों को मौके मिल रहे हैं।

मन्हास ने सभी कलाकारों एवं आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रस्तुतियां हमें हमारी संस्कृति से जोड़ती हैं। युवा पीढ़ी के लिए इस तरह के आयोजन विशेष महत्व रखते हैं। ऐसे कार्यक्रमों के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। विशेष शो देखने कई गणमान्य लोग पहुंचे हुए थे।

रामगढ़ क्षेत्र में राम, लक्ष्मण बने कलाकारों का अभिनंदन : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रशासनिक स्तर पर बड़े आयोजनों की अनुमति नहीं थी, लेकिन कोरोना संक्रमण बचाव के नियमों को ध्यान में रखते हुए पंचायत हलका स्वांखा के सिद्ध गोरिया रामलीला क्लब, गुड़ा-सलाथिया रामलीला क्लब की ओर से अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। कलाह सिद्ध गोरिया रामलीला क्लब की तरफ से आयोजित किए गए विजय दशमी महोत्सव के मुख्य अतिथि महंत पीर भोला नाथ थे।

उन्होंने महोत्सव का शुभारंभ किया और श्री राम, लक्ष्मण, सीता, भक्त हनुमान बने कलाकारों का अभिनंदन किया। गुड़ा-सलाथिया में आयोजित विजय दशमी महोत्सव का स्थानीय रामलीला क्लब एवं यूथ रामलीला पात्र संगठन की तरफ से शुभारंभ किया गया।

chat bot
आपका साथी