कश्मीर में 1990 के बाद अब एक बार फिर से हालात खराब हुए : रजनी पाटिल

पाटिल ने पार्टी के नेताओं को पार्टी की कार्यसमिति की बैठक बारे जानकारी देते हुए बताया कि कश्मीर में सुरक्षा हालात पर विचार विमर्श हुआ है। पार्टी ने कश्मीर के हालात पर चिंता व्यक्त की है। जम्मू कश्मीर के हालात पर नजर रखें और प्रशासन के साथ संपर्क में रहें।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:16 PM (IST)
कश्मीर में 1990 के बाद अब एक बार फिर से हालात खराब हुए : रजनी पाटिल
कांग्रेस की जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल आज दिल्ली से जम्मू पहुंची।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस की जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कश्मीर में स्थिति सामान्य होने के भाजपा के दावे खोखले साबित हुए हैं। दो दिवसीय दौरे पर आज बुधवार को जम्मू पहुंची रजनी पाटिल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर जम्मू कश्मीर के सुरक्षा हालात पर विचार विमर्श किया। पार्टी के नेताओं ने उन्हें विस्तार से सुरक्षा परिदृश्य की जानकारी दी। पाटिल ने कहा कि कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों, बाहरी राज्यों के श्रमिकों की हत्याएं होना गहन चिंता का विषय है।

पुंछ और राजौरी में पिछले कुछ दिनों से सेना के जवान शहीद हुए है। आतंकी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भाजपा दावा कर रही थी कि कश्मीर में हालात सुधार चुके हैं। शांति कायम हो गई है लेकिन ऐसा नहीं है। साल 1990 के बाद इस समय कश्मीर में हालात खराब है। चुनिंदा हत्याएं हो रही है। लोगों में असुरक्षा की भावना है। कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में डर है। श्रमिकों का पलायन हो रहा है। पाटिल ने कहा कि कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के कर्मियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। केंद्र व केंद्र शासित सरकार लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है।

पाटिल ने पार्टी के नेताओं को पार्टी की कार्यसमिति की बैठक बारे जानकारी देते हुए बताया कि कश्मीर में सुरक्षा हालात पर विचार विमर्श हुआ है। पार्टी ने कश्मीर के हालात पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि वे जम्मू कश्मीर के हालात पर नजर रखें और प्रशासन के साथ संपर्क में रहें। बैठक में पूर्व मंत्री रमण भल्ला, मुलाराम, योगेश साहनी, मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा व अन्य नेता शामिल हुए।

इस बीच कई और नेताओं ने रजनी पाटिल से मुलाकात की। बताते चले कि पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और रजनी पाटिल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जुगल किशोर की बेटी की शादी समारोह में भाग लिया। आजाद गत दिवस दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे थे और रजनी पाटिल आज दिल्ली से जम्मू पहुंची। 

chat bot
आपका साथी