बारिश से जम्मू को मिली गर्मी से राहत

????? ??? ??? ?? ??? ????? ?? ?????? ??? ?? ???? ??? ????? ????? ?? ???? ????? ???? ?? ??? ????? ??? ???? ?? ??? ?????????? ???? ??? ?? ????? ?? ??? ?? ???? ??? ???? ?? ????? ?? ???? ?? ????? ???? ??????? ????? ???? ??? ???? ?? ??? ??? ??????? ?? ????? ????? ?? ?????? ??????? ??????

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jun 2019 02:10 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jun 2019 06:38 AM (IST)
बारिश से जम्मू को मिली गर्मी से राहत
बारिश से जम्मू को मिली गर्मी से राहत

जागरण संवाददाता, जम्मू : पिछले कुछ दिन तप रहे जम्मू को सोमवार शाम को शुरू हुई हल्की बारिश से राहत मिली। करीब आठ बजे जम्मू में आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई तो लोगों ने चैन की सांस ली। अगले छह दिनों तक मौसम के मिजाज बदले रहेंगे। आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से तापमान सामान्य रहेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 जून तक जम्मू संभाग के विभिन्न स्थानों पर हल्की हो सकती है। अगले तीन दिनों तक ऐसे ही मौसम के मिजाज बदलते रहेंगे। दोपहर को धूप रहेगी तो शाम को आंशिक बादल व हवाओं के झौंके गर्मी से राहत दिलाएंगे। 21 जून शाम को आंशिक बादलों के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद 22 व 23 को फिर बादलों के घेरे गहरे होते चले जाएंगे। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर तापमान पर पड़ेगा। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ जाएगा।

इसी बीच सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम पर भी पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आंशिक बादलों के चलते धूप पिछले कुछ दिनों की तुलना में तेज नहीं थी। दोपहर को पसीने छूटे। शाम को फिर आंशिक बादल छाए तथा पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के चलते मैदानी इलाकों में हवाएं राहत लेकर आईं। शाम करीब 8 बजे जम्मू में हवाओं के साथ बादलों में बिजली गर्जना शुरू हुई और फिर हल्की बारिश के साथ जम्मू नहा उठा। गर्मी से बेहाल जम्मू वासियों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई। देर रात तक बारिश के चलते जहां गर्मी से राहत मिली तो वहीं आंधी से बहुत से इलाकों में बिजली गुल हो गई। अधिकतर इलाके अंधेरे में डूब गए। कुछ क्षेत्रों में करीब दो घंटे बाद बिजली आई तो बहुत से क्षेत्र देर रात तक अंधेरे में रहे। इसी बीच स्कूलों में छुट्टियों के चलते बहुत से लोग जम्मू शहर से निकलने वाली रणवीर नहर और तवी नहर में नहाने पहुंचे। कई लोग पहाड़ी व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्मी से बचने के साथ सैर करने पहुंचे हुए हैं।

--------17-6-19--------

chat bot
आपका साथी