Jammu Kashmir Weather Update: 27 दिसंबर को मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शनिवार तक मौसम साफ रहेगा। रविवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश होगी तो निचले क्षेत्रों में कई जगह बारिश हो सकती है। इससे ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ेगा।

By VikasEdited By: Publish:Wed, 23 Dec 2020 01:01 PM (IST) Updated:Wed, 23 Dec 2020 01:01 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather Update: 27 दिसंबर को मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने की संभावना
कश्मीर में दोपहर से धूप निकलेगी तो मौसम विभाग ने शाम को फिर से बादल छाने की अशंका जताई है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले कुछ दिनों से जारी शीतलहर का प्रकोप वर्ष के सबसे छोटे दिन पर कुछ कम दिख रहा है। हांलाकि कश्मीर में सुबह कोहरे और धुंध का प्रकोप बना हुआ और जम्मू के मैदानी इलाकों में भी कोहरा परेशान करने वाला था लेकिन दोपहर होते-होते माैसम साफ हो गया। जम्मू में धूप खिली हुई है तो कश्मीर में सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। कश्मीर में दोपहर से धूप निकलेगी तो मौसम विभाग ने शाम को फिर से बादल छाने की आशंका जताई है। वहीं लद्दाख में हल्के बादल छाए हुए हैं और शाम तक यह बादल और घने हो जाएंगे। हालांकि बारिश का आसार नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शनिवार तक मौसम साफ रहेगा। रविवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश होगी तो निचले क्षेत्रों में कई जगह बारिश हो सकती है। इससे ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ेगा। हालांकि अभी भी कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। लेह के तापमान में बढ़ोतरी तो हुई है लेकिन अभी भी न्यूनतम तापमान -13.2 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।कारगिल का अधितम तापमान भी शून्य से नीचे चल रहा है। अधिकतम तापमान -2.2 डिग्रीे सेल्सियस चल रहा है।

जम्मू संभाग में बनिहाल का न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।श्रीनगर का अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 5.4 जबकि न्यूनतम तापमान -6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 8.5 जबकि न्यूनतम तापमान-6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधितकम तापमान 0.9 जबकि न्यूनतम तापमान -13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी