Jammu Kashmir Weather: कल से शुरू होगी बारिश, बारिश के बाद तापमान सामान्य होने की संभावना

Jammu Kashmir Weather शुक्रवार को अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। जम्मू का अधिकतम तापमान 29.0 जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 21.8 न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तामपान भी दस डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 11:55 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 11:55 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: कल से शुरू होगी बारिश, बारिश के बाद तापमान सामान्य होने की संभावना
बारिश के बाद तापमान सामान्य होने की संभावना है।

जम्मूू, जागरण संवाददाता: जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों तापमान सामान्य से ऊपर रहने के बाद पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बनने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शिनवार देर रात से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश एवं गर्ज के साथ बारिश की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का दवाब रविवार को पूरा दिन बना रहेगा। बारिश के बाद तापमान सामान्य होने की संभावना है। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना है।इस समय किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है।खासकर कंडी क्षेत्र के किसान, जिनकी फसल पूरी तरह से बारिश पर निर्भर करती है। बारिशस के इंतजार में हैं।

शनिवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का न्यूनतम तापमान 1.5, पहलगाम का न्यूनतम तापमान -1.8, कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कुकरनाग में न्यूनतम तापमान 2.5, गुलमर्ग में -3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे कश्मीर में गुलमर्ग में सबसे ज्यादा ठंड पड़ा रही है। गुलमर्ग का अधिकतम तामपान भी दस डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

जम्मू का अधिकतम तापमान 29.0 जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 21.8, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 19.8, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के अाधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान 12.8, भद्रवाह का अधिकतम तापमान 22.4, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी एक तरफा खुला हुआ है। सुबह श्रीनगर से जम्मू के लिए गाड़ियां रवाना की गई।

chat bot
आपका साथी