Jammu Kashmir Weather: बारिश थमी, दरिया-नदी-नालों का जलस्तर कम हुआ, चेतावनी जारी

Jammu Kashmir Weather बारिश को देखते हुए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने भी लोगों को नदियों नालों दरियाओं और दूसरे जल स्रोतों से दूर रहने के लिए कहा है।वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:51 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:51 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: बारिश थमी, दरिया-नदी-नालों का जलस्तर कम हुआ, चेतावनी जारी
अभी आगे भी बादल पूरा सप्ताह छाए रहेंगे।

जम्मू, जागरण संवाददाता: इस सप्ताह हुई बारिश के बाद उफान पर पहुंचे दरिया चिनाब, तवी और दूसरे जल स्रोतों का जल स्तर कम होने लगा है। इससे लोगाें ने राहत की सांस ली है।पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर जारी बारिश के बाद वीरवार की सुबह साफ मौसम के साथ हुई। फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है।

बारिश थमी हुई है लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी अनुसार अभी 31 जुलाई तक मौसम विभाग का जेलो अलर्ट जारी है। कई स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। इस सप्ताह अभी बीच-बीच में बारिश होती रहेगी। इस सप्ताह हुई हल्की से मध्यम बारिश और रिमझिम बारिश के चलते जमीन के जल स्तर में भी सुधार हुआ है।अभी आगे भी बादल पूरा सप्ताह छाए रहेंगे। वहीं बीच-बीच बूंदाबांदी और रिमझिम के बीच अच्छी बारिश भी होती रहेगी। जिससे मौसम राहत भरा बना रहेगा।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार वीरवार को शाम तक फिर से बारिश की संभावना है। बारिश को देखते हुए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने भी लोगों को नदियों, नालों, दरियाओं और दूसरे जल स्रोतों से दूर रहने के लिए कहा है।वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसार पिछले 24 घंटों में जम्मू में 6.6 एमएम, बनिहाल में 23.0, बटोत में 33.8 कटड़ा में 43.8 एमएम, भद्रवाह में 9.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।श्रीनगर में 4.0, काजीगुंड में 8.8, पहलगाम में 22.8 एमएम, कुपवाड़ा में 19.6, कुकरनाग में 6.4, गुलमर्ग में 2.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।

जम्मू का अधिकतम तापमान 27.3, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग के दूसरे शहरों का तापमान इससे कम ही रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 24.5, न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहा रहा कितना तापमान

जम्मू 27.3 23.8 बनिहाल 23.2 18.4 बटोत 22.8 17.5 कटड़ा 25.2 21.8 भद्रवाह 23.3 19.2 श्रीनगर 24.5 20.3 काजीगुंड 25.0 18.6 पहलगाम 22.7 15.3 कुपवाड़ा 25.1 18.7 कोकरनाग 24.9 17.0 गुलमर्ग 18.0 13.5 लेह 27.1 14.2 कारिगल 32.5 19.5

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

chat bot
आपका साथी