Jammu Kashmir Weather: फिलहाल जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, 2 जनवरी से बारिश के आसार

अगले दो दिन तक मौसम यूं ही बना रहेगा। लेकिन दो जनवरी से फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के जम्मू व श्रीनगर में दो जनवरी से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

By lokesh.mishraEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 08:31 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 08:31 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: फिलहाल जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, 2 जनवरी से  बारिश के आसार
दो जनवरी से फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: दो दिनों के बाद बुधवार को धूप निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि दिन का आगाज घने कोहरे से ही हुआ था। अगले दो दिन तक मौसम यूं ही बना रहेगा। लेकिन दो जनवरी से फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के जम्मू व श्रीनगर में दो जनवरी से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

बुधवार की सुबह जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया था। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। उठने के बाद करीब 11 बजे कोहरा छंटना शुरू हुआ और फिर धीरे-धीरे सूर्यदेवता ने दर्शन दिए। दो दिन बाद धूप निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। सर्दी के कारण घरों में दुबकने को मजबूर लोग धूप सेकने निकले। अलबत्ता शीतलहर का प्रकोप बना रहा। शाम को फिर ठंडी हवाएं चलने लगी। इस सबके बीच बुधवार को जम्मू का तापमान में हलका सुधार हुआ और अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम पारा सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम पर 2.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

जम्मू संभाग के बनिहाल का अधिकतम तापमान श्रीनगर से भी कम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर समेत संभाग के अधिकतर इलाकों में सर्दी अभी भी प्रकोप दिखा रही है। कंपा देने वाली सर्दी से बचने के लिए लोग हीटर, बलोअर, अलाव, कांगड़ी जलाने को मजबूर हैं। बच्चों व बुजुर्गाें को घरों से बाहर भेजने से परहेज किया जा रहा है ताकि सर्दी के कारण वे बीमार न पड़ जाएं। बाजारों में भी शाम के समय अलाव जलाकर गर्मी से बचने के प्रयास किए गए।

कहां कितना तापमान

   तापमान      अधिकतम      न्यूनतम जम्मू           14.6              2.9 बनिहाल       7.4                2.0 बटोत            7.9               -0.9 कटड़ा            15.9              3.8 भद्रवाह          7.3               -3.8 श्रीनगर          7.9               -2.1 काजीगुंड        6.7               -2.5 पहलगाम      4.5                 -9.0 कुपवाड़ा        9.9                 -2.8 कुकरनाग      5.0                 -6.5 गुलमर्ग         -0.4                -11

chat bot
आपका साथी