Jammu: त्रिकूट पर्वत पर हिमपात, मां के जयकारे के साथ बढ़ते रहे श्रद्धालु

मौसम ने करवट बदली। आधार शिविर कटड़ा मां वैष्णो देवी मार्ग पर बर्फीली हवाओं के साथ बारिश जारी रही। मां वैष्णो देवी के त्रिकूट पर्वत की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। वैष्णो देवी भवन व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक हिमपात हुआ।

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:02 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:44 AM (IST)
Jammu: त्रिकूट पर्वत पर हिमपात, मां के जयकारे के साथ बढ़ते रहे श्रद्धालु
मां वैष्णो देवी के त्रिकूट पर्वत की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ।

कटड़ा , संवाद सहयोगी : मौसम ने करवट बदली। आधार शिविर कटड़ा, मां वैष्णो देवी मार्ग पर बर्फीली हवाओं के साथ बारिश जारी रही। मां वैष्णो देवी के त्रिकूट पर्वत की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। वैष्णो देवी भवन व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक हिमपात हुआ। वहीं, ठंड के बावजूद श्रद्धालु पूरे जोश के साथ स्वजनों को लेकर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। हालांकि बारिश के दौरान श्रद्धालुओं कई बार भवन मार्ग पर बने शेड में आसरा लेना पड़ा। शनिवार सुबह कुछ देर के लिए हेलीकाप्टर सेवा जारी रही, लेकिन दिन में स्थगित रही।

श्रद्धालुओं को घोड़ा पिट्ठू, पालकी से भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। दूसरी और मां वैष्णो देवी मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा के साथ ही वैष्णो देवी भवन तथा भैरव घाट के मध्य चलने वाली पैसेंजर केबल कार सेवा आम दिनों की तरह सुचारु रही। श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा जगह-जगह लगाई गई अंगीठियों से काफी राहत मिली। मौसम में हुए बदलाव से आपदा प्रबंधन दल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन के अधिकारी यात्रा पर निगाह रखे हुए हैं। श्रद्धालुओं को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह पूरी सावधानी के साथ यात्रा करें। शाम तक मां वैष्णो देवी के त्रिकूट पर्वत की ऊपरी चोटियों पर 2 से 3 इंच हिमपात हो चुका था। शुक्रवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी चरणों में हाजिरी लगाई थी। शनिवार को 2 बजे तक 6000 श्रद्धालु प्रस्थान कर चुके थे और श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी था। इसके बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी