रेल यातायात बहाल, यात्रियों को राहत

जागरण संवाददाता, जम्मू : पंजाब में गन्ना किसानों के आंदोलन के रविवार देर शाम समाप्त हो जा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 06:00 AM (IST)
रेल यातायात बहाल, यात्रियों को राहत
रेल यातायात बहाल, यात्रियों को राहत

जागरण संवाददाता, जम्मू : पंजाब में गन्ना किसानों के आंदोलन के रविवार देर शाम समाप्त हो जाने से रद हुई कई ट्रेनों को बहाल कर दिया गया। हालांकि इस दौरान जम्मू न पहुंचने वाली पांच ट्रेनों को रद करना पड़ा। यह पांचों ट्रेनें जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची ही नहीं थीं, इस कारण इन्हें रवाना नहीं किया जा सका। स्टेशन सुप¨रटेंडेंट अजय गुप्ता ने बताया कि फिरोजपुर डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें सभी ट्रेनों को चलाने के निर्देश जारी हो गए है। वहीं, इससे पूर्व दिन भर रेल यातायात के पटरी से उतरने के चलते रेल यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंजाब के खुड्डा कुराला से दहूसा रेलमार्ग के विभिन्न हिस्सों पर गन्ना किसानों ने कब्जा कर लिया था। किसान स्वयं पटरी पर बैट गए थे। इससे रेल यातायात प्रभावित था।

---------------

रेलकर्मियों को झेलना पड़ा यात्रियों का गुस्सा

जम्मू से चलने वाली विभिन्न ट्रेनों के चलने को लेकर बने असमंजस के प्लेटफार्म नंबर एक में बनी इंक्वायरी को यात्रियों ने घेर रखा था। यात्री रेलगाड़ियों के चलने बारे जानकारी हासिल करते। रेलकर्मी इतने अधिक लोगों को जानकारी देने में सक्षम नहीं थे।

---

दो लाख से अधिक का रिफंड

गत दो दिन से ट्रेनें रद होने के चलते जम्मू, कटड़ा, पठानकोट तथा ऊधमपुर रेलवे स्टेशन के टिकट आरक्षण केंद्र से दो लाख रुपये का टिकट कैंसल कर यात्रियों को रिफंड किया गया।

यह ट्रेनें रहीं रद

- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से ऋषिकेश के बीच चलने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस।

- ऋषिकेश से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस।

- श्री माता वैष्णो देवी से दिल्ली के बीच चलने वाली उत्तर संपर्क क्रांति।

- नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली उत्तर संपर्क क्रांति।

- पुरानी दिल्ली से जम्मू के बीच चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस।

- जम्मू से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस।

- पुरानी दिल्ली से जम्मू आने वाली पूजा एक्सप्रेस।

- जम्मू से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली पूजा एक्सप्रेस।

- ऊधमपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली एसी स्पेशल।

chat bot
आपका साथी