सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 02:21 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 02:21 AM (IST)
सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी मजदूर संघ की आरएसपुरा इकाई ने शुक्रवार को म्यूनिसिपल कमेटी आरएसपुरा के कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आरएसपुरा मजदूर संघ के प्रधान थॉमस गिल ने कहा कि सरकार को अपनी मांगों को 14 दिन पहले की प्रशासन को नोटिस दिया था, जिसमें कहा था कि जिन सफाई कर्मचारियों को काम करते हुए सात साल पूरे हो गए हैं, उनको पक्का कर देना चाहिए, साथ में एसआरओ 520 को लागू नहीं करना चाहिए और एसआरओ 264 के तहत की सफाई कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए और एसआरओ 43 को भी जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। प्रधान ने कहा कि सफाई कर्मचारी जो कि गेजेटिड हॉलिडे पर भी काम करते हैं। उनको माह का ढाई दिन का वेतन अधिक मिलन चाहिए और वेतन आयोग के तहत भी मुलाजिमों को पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि म्यूनिसिपल कमेटी आरएसपुरा में भी सफाई कर्मचारियों के लिए अलग कमरा होना चाहिए और साथ में उन्हें यूनिफार्म भी समय पर दी जानी चाहिए। उन्होंने सरकार व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्याओं को हल करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। उनका यह आंदोलन और भी उग्र हो जाएगा। इस दौरान विनय विश्वकर्मा, अशोक मसीह, बलजीत, अमीर, विलियम , राधा, रानी, रेखा कुमारी, नीलम देवी सहित काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी