Jammu Crime: बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों को फांसी देने की मांग पर प्रदर्शन

नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसी शर्मनाक हरकत की है उनको फांसी की सजा होनी चाहिए। इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं। 65 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ हुई वहशियाना हरकत से समाज में भयंकर गुस्सा है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:48 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:48 PM (IST)
Jammu Crime: बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों को फांसी देने की मांग पर प्रदर्शन
बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ अब सड़क पर गुस्सा फूटने लगा है।

विजयपुर, संवाद सहयोगी : पिछले दिनों क्षेत्र के एक गांव में 65 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ अब सड़क पर गुस्सा फूटने लगा है। कुछ दिनों तक हालांकि इसको लेकर कोई प्रदर्शन नहीं हुआ, लेकिन अब लोग इसके खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। सोमवार को बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग पर क्षेत्र के युवाओं ने स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व विजयपुर नगरपालिका के अध्यक्ष दीपक कुमार ने किया। 

नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसी शर्मनाक हरकत की है, उनको फांसी की सजा होनी चाहिए। इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं। 65 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ हुई वहशियाना हरकत से समाज में भयंकर गुस्सा है। यदि सरकार ने इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की, तो लोग सड़क पर उतरने लगेंगे। उन्होंने एसएसपी सांबा राजेश शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि जिला पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच में से तीन आरोपितों गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दो आरोपित अभी भी फरार हैं। उनको भी जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार करे और सभी को फांसी की सजा दिलवाने के लिए जरूरी कानूनी कदम उठाए। ऐसा नहीं होने पर क्षेत्र के युवा ही नहीं, स्थानीय लोग भी सड़क पर उतरने से नहीं हिचकेंगे।

तीन आरोपित गिरफ्तार दो अब भी फरार : विजयपुर के एक गांव की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विजयपुर पुलिस ने शक के आधार पर कुछ दिन पहले कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें से दो आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म करना कबूल कर लिया था। उनसे से मिली जानकारी के आधार पर तीसरे आरोपित को रामबन से गिरफ्तार किया गया। अभी इस मामले में दो अन्य आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।

पहले कार से टक्कर मारी, बेहोश होने पर किया सामूहिक दुष्कर्म : करीब एक सप्ताह पहले सुबह बुजुर्ग महिला सैर के लिए जा रही थी, जब उसे एक कार ने टक्कर मार दी थी। इससे वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ी। जब उसे होश आया तो उसने खुद को राया रोड़ पर पाया। पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इस संबंध में विजयपुर पुलिस ने 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस को घटनास्थल के पास से सीसीटीवी रिकॉॄडग मिली थी। मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

महिला को टक्कर मारने वाली काले रंग की बोलेरो जब्त कर चुकी है पुलिस : पुलिस को बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सीसीटीवी फुटेज मिली थी, जिसमें काले रंग की बोलेरो कार दिख रही थी। उन्होंने जिला जम्मू और सांबा के एआरटीओ से संपर्क कर सभी काले रंग की बोलेरो कार की छानबीन शुरू कर दी, जिसमें एक कार हमारे हाथ लगी, जिसका इस्तेमाल आरोपितों ने किया था। उसी के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले मोहम्मद अनवर उर्फ लाई और मोहमद शौकत उर्फ शोक्तू को पकड़ा। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनके खुलासे पर ही बोलेरो भी बरामद कर ली गई। दोनों आरोपितों ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने में पांच लोग शामिल रहे। इसमें से मोहम्मद दीन उर्फ दीनू को शुक्रवार को रामबन जिले से गिरफ्तार किया गया। अन्य दो आरोपितों को पुलिस तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी