कश्मीर में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर फूटा गुस्सा

जागरण संवाददाता जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के तीन क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:45 AM (IST)
कश्मीर में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर फूटा गुस्सा
कश्मीर में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर फूटा गुस्सा

जागरण संवाददाता, जम्मू : कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जम्मू के डोगरा चौक में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पाकिस्तान का झंडा व प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की यह कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी और पाकिस्तान व उसके समर्थन से आतंक फैलाने वालों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि जब से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35-ए समाप्त हुआ है, पाकिस्तान व उसका समर्थन प्राप्त आतंकवादी बौखला चुके हैं। कश्मीर में भाजपा की मजबूत होती पकड़ को कमजोर करने के लिए आतंकी पार्टी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। सिंह ने कहा कि दरअसल अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद से कश्मीर में काफी तेजी से अमन का माहौल बन रहा है। यही बात पाकिस्तान व आतंकवादियों को रास नहीं आ रही है। इसलिए वे कश्मीर में दोबारा अशांति फैलाने के लिए ऐसी कायराना हरकतें कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि आम कश्मीरियों में दहशत फैलाने के लिए ऐसी हत्याएं की जा रही हैं, लेकिन अब ऐसी ताकतें अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगी, क्योंकि कश्मीर की जनता उनका असली चेहरा देख चुकी है।

chat bot
आपका साथी