केंद्र से डिलिंक कर दिया जाए वेतन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : वेतन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर फीमेल मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर्स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 06:00 AM (IST)
केंद्र से डिलिंक कर दिया जाए वेतन
केंद्र से डिलिंक कर दिया जाए वेतन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : वेतन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर फीमेल मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर्स का धरना प्रदर्शन 30वें दिन भी जारी रहा। वर्कर्स ने राज्य प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन ने एक दिन पहले ही रूबेला और खसरा के खिलाफ अभियान शुरू किया है जिसमें हमारी सेवाओं की बजाय गैर प्रशिक्षित कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। इससे कुछ बच्चे बीमार हो गए। गैर प्रशिक्षित कर्मचारियों के भाग लेने से बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य प्रशासन उनकी मांगें मान लेता है तो वे अभियान में भाग लेने को तैयार हैं। कर्मचारी वेतन केंद्र से डि¨लक कर राज्य से जारी करने, वर्कर्स की विभागीय पदोन्नति करने की मांग कर रही हैं। इस मौके पर नीलम शर्मा, सुरैया अख्तर, सपना गुप्ता, ममता देवी, सुनीता देवी, जगजीत कौर भी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी