Jammu Kashmir: प्राइवेट एंबुलेंस चालक वसूल रहे मनमाना किराया, डोगरा फ्रंट ने प्रदर्शन कर एतराज जताया

डोगरा फ्रंट शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एंबुलेंस एक जरूरत है जो मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए है। इस पर तो कम से कम दाम होने चाहिए लेकिन जम्मू से अन्य राज्यों के लिए सेवाएं देने वाले एंबुलेंस चालकों ने तो धंधा ही बना लिया है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 06:16 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 06:16 PM (IST)
Jammu Kashmir: प्राइवेट एंबुलेंस चालक वसूल रहे मनमाना किराया, डोगरा फ्रंट ने प्रदर्शन कर एतराज जताया
डोगरा फ्रंट शिव सेना के कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता । प्राइवेट एंबुलेंस द्वारा वसूले जा रहे मनमाने दाम को लेकर डोगरा फ्रंट शिव सेना ने शनिवार को प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि गैर सरकारी संगठन बनाकर एंबुलेंस की सेवाएं देने वाले लोग मनमाना धन मरीजों से वसूल कर रहे हैं। यह समाज सेवा नहीं बल्कि मोटी कमाई का जरिया बन गया है, जिस पर रोक लगाने की जरूरत है।

डोगरा फ्रंट शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एंबुलेंस एक जरूरत है जो मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए है। इस पर तो कम से कम दाम होने चाहिए, लेकिन जम्मू से अन्य राज्यों के लिए सेवाएं देने वाले एंबुलेंस चालकों ने तो यह धंधा ही बना लिया है। इन संगठनों को तुरंत खारिज किया जाए। डोगरा फ्रंट शिव सेना ने कहा कि मरीज लोगों के लिए एंबुलेंस की सेवाएं न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध होनी चाहिए। इस पर मनमाने दाम लेने वालों को माफ नहीं किया जा सकता।

डोगरा फ्रंट ने प्रशासन से मांग की कि एंबुलेंस के किराए पर नीति बनाई जाए और मनमाने दाम वसूलने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मिली भगत से एक बड़ा खेल खेला जा रहा है। इस खेल को बंद कराने की जरूरत है।

इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि कोरोना के दौर में मरीज लोग जोकि पहले से ही परेशान हैं, उनसे मोटी कमाई के सपना लेना वैसे भी इंसानियत के खिलाफ है। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि एंबुलेंस के किराए पर रखे। वहीं दूसरी ओर प्रशासन को चाहिए कि किराए को एक एक नीति बनाई जाए। वहीं मनमाने दाम वसूलने वाली एंबुलेंस को बंद कराने का समय आ गया है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को इस ओर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान आशीष, बृज, बंटू, प्रेम, रामपाल, कालू, विनय, ननकी, राकेश, विजय, कालू राम, नरेश, गुलशन व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी