भारत का अमृत महोत्सव 12 से, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

केंद्र सरकार 12 मार्च से भारत का अमृत महोत्सव शुरू कर रही है। तीन सप्ताह का यह महोत्सव पांच अप्रैल तक चलेगा। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 12 मार्च को ही महात्मा गांधी ने दांडी मार्च शुरू किया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 06:10 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 06:10 AM (IST)
भारत का अमृत महोत्सव 12 से, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन
भारत का अमृत महोत्सव 12 से, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : केंद्र सरकार 12 मार्च से 'भारत का अमृत महोत्सव' शुरू कर रही है। तीन सप्ताह का यह महोत्सव पांच अप्रैल तक चलेगा। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 12 मार्च को ही महात्मा गांधी ने दांडी मार्च शुरू किया था। इस दौरान हर राज्य देश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति, तकनीकी विकास और डिजिटल पहल को प्रदर्शित किया जाएगा। इस समारोह के साथ ही देश की आजादी के 75वें साल का जश्न मनाने का भी अभियान शुरू हो जाएगा।

भारत का अमृत महोत्सव समारोह को लेकर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने मंगलवार को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक की। जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्माण्यम ने गृह सचिव शालीन काबरा, सचिव संस्कृति सरमद हफीज और जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की सचिव कृतिका ज्योत्सना के साथ बैठक में भाग लिया। गृह सचिव ने इस आयोजन के लिए विभिन्न यादगार गतिविधियों की योजना बनाने के लिए कहा। बैठक में कहा गया कि समारोह के दौरान साइकिल रैली, प्रदर्शनी, डिजिटल शो, योग कैंप, बच्चों के साथ निबंध प्रतियोगिताएं, वर्चुअल इवेंट, सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाए जाएं। इनमें महिलाओं, स्थानीय उद्योगों, व्यापारिक संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं को भी शामिल किया जाए। इन सभी कार्यक्रमों का मीडिया के माध्यम से प्रचार भी किया जाए।

भारत का अमृत महोत्सव का आयोजन वर्ष 2022 में देश की आजादी की 75वीं वर्षगाठ से 75 सप्ताह पहले आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद आजादी की 75वीं वर्षगाठ से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम साल 15 अगस्त 2022 से 2023 में स्वतंत्रता दिवस तक आयोजित होंगे। इसका मकसद साल 1947 में आजादी के बाद देश की की उपलब्धियों के बारे में बताना है, ताकि गर्व की अनुभूति हो सके। 75 सप्ताह में 75 कार्यक्रम

इस महोत्सव में प्रत्येक सप्ताह एक कार्यक्रम के साथ 75 सप्ताह में कुल 75 कार्यक्रम होंगे। इसका मकसद वर्ष 2047 के देश के विजन को बनाना भी है। यह कार्यक्रम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न ऐतिहासिक महत्व के स्मारकों पर होंगे। गृह सचिव ने सभी प्रदेशों को 12 मार्च के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने को कहा। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर, श्री अरबिदो, सुभाष चंद्र बोस की जयंती सहित स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरक नेताओं के इर्द-गिर्द होने वाले समारोहों को भी मनाया जाए। स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया जाए।

chat bot
आपका साथी