जम्मू में दरबार मूव की तैयारियां तेज, सचिवालय पहुंचे डिवीजनल कमिश्नर

जम्मू कश्मीर में दरबार मूव की तैयारियों में तेजी के बीच शुक्रवार को डिवीजनल कमिश्नर जम्मू संजीव वर्मा जम्मू सचिवालय पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 02:16 AM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 02:16 AM (IST)
जम्मू में दरबार मूव की तैयारियां तेज,  सचिवालय पहुंचे डिवीजनल कमिश्नर
जम्मू में दरबार मूव की तैयारियां तेज, सचिवालय पहुंचे डिवीजनल कमिश्नर

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू कश्मीर में दरबार मूव की तैयारियों में तेजी के बीच शुक्रवार को डिवीजनल कमिश्नर जम्मू संजीव वर्मा जम्मू सचिवालय पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

संजीव वर्मा ने सचिवालय में चल रहे निमार्ण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही सचिवालय की सैनिटाइजेशन के लिए मशीनों को सुचारु बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिवालय के हर हिस्से का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य निपटाने पर जोर दिया। इस दौरान जम्मू में सचिवालय की सुरक्षा व दरबार लगने के बाद ट्रैफिक को सुचारु बनाने के प्रबंधों की भी समीक्षा की गई।

जम्मू शहर में इस्टेट विभाग सचिवालय के साथ कर्मचारियों की कॉलोनियों में मरम्मत, रंग रोगन करवा रहा है। इसके साथ इंजीनियरिग विभाग बिजली, जलशक्ति विभाग पानी की व्यवस्था के साथ अन्य सुविधाएं जुटाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। डिवीजनल कमिश्नर ने जम्मू के पंजतीर्थी, बीसी रोड, सरवाल, जानीपुर, व कंपनी बाग स्थित कर्मचारियों की कॉलोनियों का दौरा कर वहां किए जा रहे प्रबंधों की भी जानकारी हासिल की।

सचिवालय पहुंचे डिवीजनल कमिश्नर के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस, जलशक्ति, बिजली, खाद्य आपूर्ति व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी थे। उन्होंने चल रही तैयारियों के बारे में डिवीजनल कमिश्नर को जानकारी दी।

प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दरबार 30 अक्टूबर से बंद होकर शीतकालीन राजधानी जम्मू में 9 नवंबर से काम करने लगेगा। ऐसे में श्रीनगर से सचिवालय के विभिन्न विभागों की एडवांस पार्टियां भी 23 अक्टूबर को जम्मू पहुंच रही हैं। ऐसे में जम्मू प्रशासन ने नवंबर महीने के पहले हफ्ते में सचिवालय के कामकाज को सुचारु बनाने के लिए सभी प्रबंध करने का लक्ष्य रखा है।

chat bot
आपका साथी