J&K Weather Update: गर्मी कर रही बेहाल, कल से शुरू हो सकती है प्री-मानसून बारिश

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के बाद रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हुई। राहत की बात यह रही कि काजीगुंड और पहलगाम में हल्की बारिश हुई।कश्मीर में बादल छाए रहने के बाद हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 11:41 AM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 11:41 AM (IST)
J&K Weather Update: गर्मी कर रही बेहाल, कल से शुरू हो सकती है प्री-मानसून बारिश
धूल भरी आंधी के बीच हल्की कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता : चिपचिपाती गर्मी के बीच बढ़ता तापमान बेहाल कर रहा है। लू का प्रकोप इस कदर परेशान कर रहा है कि सुबह दस बजे से गर्म हवा के थपेडे़ शुरू हो जाते हैं और देर शाम तक गर्म हवा के बीच घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के बाद रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हुई। राहत की बात यह रही कि काजीगुंड और पहलगाम में हल्की बारिश हुई। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार कश्मीर में बादल छाए रहने के बाद हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं वहीं जम्मू में मौसम साफ रहने के बाद शाम तक बादल छाने लगेंगे। धूल भरी आंधी के बीच हल्की कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार वीरवार देर रात से माैसम के मिजाज बदलेंगे। 2 जुलाई से प्री-मानसून बारिश के आसार हैं। वहीं पांच से आठ के बीच मानसून के जम्मू-कश्मीर में पहुंचने की संभावना है। लू भरी गर्मी इस कदर परेशान कर रही है कि घरों से निकलना मुश्किल है लेकिन इस गर्मी के आगे पंखे, कूलर, ऐसी भी नकारा साबित हो रहे हैं।उस पर बिजली कटौती जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोग दोपहर पेड़ की छांव के नीचे निकालने को विवश हैं। शहरों में गर्मी के चलते जीना मुश्किल है। देर शाम तक गर्म हवा के थपेडे़ परेशान कर रहे होते हैं। ऐसे में छत पर जाना भी मुश्किल है। वीरवार सुबह से गर्मी ही गर्मी पसीने छुड़ा रही है। दोपहर होते-होते घरों ने निकलना मुश्किल हो गया है। दिन की गर्मी के साथ-साथ रात की गर्मी भी बेचैन कर रही है।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम

जम्मू 42.9 29.2

बनिहाल 33.8 17.0

बटोत 33.0 19.4

कटड़ा 39.0 27.4

भद्रवाह 35.5 17.1

श्रीनगर 33.8 18.6

काजीगुंड 32.5 15.7

पहलगाम 29.0 10.3

कुपवाड़ा 34.1 15.0

कोकरनाग 31.6 14.8

गुलमर्ग 23.5 16.6

लेह 27.4 12.7

कारगिल 28.0 14.4

तापमान डिग्री सेल्सियस में  

chat bot
आपका साथी