J&K UT Archery Championship: प्रणाम, सुनयना ने दोहरे स्वर्ण पदकों पर लगाया निशाना

प्रणाम गंडोत्रा और सुनयना देवी ने जम्मू कश्मीर यूटी स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन की बदौलत विभिन्न वर्गों में दोहरे स्वर्ण पदक जीते।जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले गुलशन ग्राउंड में हुए।लड़कों के मिनी कम्पाउंड वर्ग में यश गुप्ता ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 04:39 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 04:39 PM (IST)
J&K UT Archery Championship: प्रणाम, सुनयना ने दोहरे स्वर्ण पदकों पर लगाया निशाना
जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले गुलशन ग्राउंड में हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता। प्रणाम गंडोत्रा और सुनयना देवी ने जम्मू कश्मीर यूटी स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन की बदौलत विभिन्न वर्गों में दोहरे स्वर्ण पदक जीते।

जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले गुलशन ग्राउंड में हुए। जम्मू-कश्मीर स्पोटर्स काउंसिल के तत्वाधान से आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एडीजीपी दानिश राणा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विभिन वर्गों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के आयोजक सचिव विकास गुप्ता के अनुसार, लड़कों के मिनी इंडियन राउंड के 20 मीटर वर्ग में प्रणाम गंडोत्रा ने स्वर्ण पदक जीता। प्रणव सिंह रजत पदक और सांबा के रुद्र प्रताप सिंह कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। पुरुषों के जूनियर कम्पाउंड के 50 मीटर वर्ग में हृतिक शर्मा ने स्वर्ण, अंकुश थापा ने रजत पदक और निखिल शर्मा ने कांस्य पदक जीता। जूनियर कम्पाउंड में महिलाओं के 50 मीटर वर्ग में सुनयना देवी स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहीं। लड़कों के मिनी कम्पाउंड वर्ग में यश गुप्ता ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

जूनियर लड़कों के इंडियन राउंड के 30 मीटर वर्ग में परिव खजूरिया ने स्वर्ण पदक , पंकज कुमार ने रजत पदक और भवानी सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कों के मिनी इंडियन राउंड के 30 मीटर वर्ग में प्रणाम गंडोत्रा ने फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया जबकि प्रणव सिंह रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। 

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जम्मू-कश्मीर ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, आशुतोष शर्मा, सुनील शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। प्रतियोगिता के मुकाबले दर्शना देवी, सिम्मी शर्मा, अमन संगराल, साहिल शर्मा और माधव पाल सिंह की देखरेख में हुए।

chat bot
आपका साथी