प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू-कश्मीर ने राहुल गांधी का जन्मदिन जन सेवा दिवस के रूप में मनाया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने सांसद राहुल गांधी के जन्म दिन को जन सेवा दिवस के रूप में मनाया। पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में रक्त दान शिविर लगाया गया और समाज के गरीब तबके के लोगों में राशन व आवश्यक वस्तुएं वितरित की गई।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:33 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:33 PM (IST)
प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू-कश्मीर ने राहुल गांधी का जन्मदिन जन सेवा दिवस के रूप में मनाया
रक्त दान शिविर लगाया गया और समाज के गरीब तबके के लोगों में राशन व आवश्यक वस्तुएं वितरित की गई।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने सांसद राहुल गांधी के जन्म दिन को जन सेवा दिवस के रूप में मनाया। पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में रक्त दान शिविर लगाया गया और समाज के गरीब तबके के लोगों में राशन व आवश्यक वस्तुएं वितरित की गई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीरके प्रदेश प्रधान जीए मीर ने रक्त दान शिविर का उद्धाटन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया। इस मौके पर मीर ने कहा कि राहुल गांधी ने जन्म दिन मनाने के लिए मना किया था। गरीबों की मदद करने के लिए कहा था।

उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि कोरोना से निपटने में सरकार की नाकामी सामने है। अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा के प्रबंध समय पर नहीं किए गए। सरकार को अपने वैक्सीनेशन अभियान को तेज करना चाहिए। हर एक तक पहुंच बनानी चाहिए। कोरोना में गरीब लोगों को महंगाई से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पेट्रोल, डीजल सहित खाने पीने की वस्तुओं के दाम बहुत बढ़ गए 

पेट्रोल, डीजल सहित खाने पीने की वस्तुओं के दाम बहुत बढ़ गए है। राहत सामग्री वितरित करने के समय पार्टी के नेता मुलाराम, रमण भल्ला, रविंद्र शर्मा, योगेश साहनी, बलवान सिंह, रजनीश शर्मा, मनमोहन सिंह, इंदु पवार, सन्नी परिहार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मीर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रमण भल्ला, रविंद्र शर्मा, मनमोहन सिंह व अन्य के साथ आरएसपुरा का दौरा कर राशन वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। पार्टी के नेता करण भगत ने जरूरतमंद लोगों में राशन और आवश्यक वस्तुएं वितरित की।

मीर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कोरोना की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ग्रामीण इलाकों में जाकर जरूरतमंद लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा के पर्याप्त प्रबंध सरकार को करने चाहिए।  

chat bot
आपका साथी