Jammu : 21 सितंबर तक कई इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
गोविंद नगर में बीस सितंबर को सुबह सात से दोपहर बारह बजे तक 19 सितंबर को गुजराल मोहल्ले में सुबह सात से बारह बजे तक कर्नल कालोनी दुर्गा नगर बेस्ट प्राइज भारत नगर बसंत बिहार हजूरी बाग में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन की ओर से जारी सूचना अनुसार 21 सितंबर तक जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। जानकारी के अनुसार आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते ग्रेटर कैलाश व साथ लगते इलाकों में 18 सितंबर को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
गोविंद नगर में बीस सितंबर को सुबह सात से दोपहर बारह बजे तक, 19 सितंबर को गुजराल मोहल्ले में सुबह सात से बारह बजे तक, कर्नल कालोनी, दुर्गा नगर, बेस्ट प्राइज, भारत नगर, बसंत बिहार, हजूरी बाग, वाइन फैक्ट्री व साथ लगते इलाकों में 18 सितंबर को सुबह सात बजे से दस बजे तक, सैनिक कालोनी व साथ लगते इलाकों में 19 व 21 सितंबर को सुबह छह से ग्यारह बजे तक, छन्नी हिम्मत व साथ लगते इलाकों में 19 व 21 सितंबर को सुबह छह से ग्यारह बजे तक, नानक नगर व साथ लगते इलाकों में बीस सितंबर को सुबह छह से ग्यारह बजे तक, गंग्याल व साथ लगते इलाकों में 18 सितंबर को सुबह छह से ग्यारह बजे तक, त्रिकुटा नगर व साथ लगते इलाकों में 18 व 20 सितंबर को सुबह छह से ग्यारह बजे तक, परगवाल, छन्नी ताना, भलवाल भारत, बीएसएफ व साथ लगते इलाकों में 18 सितंबर को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक, कुलियां व मंडाल में 18 सितंबर को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक, अजीत कालोनी, केरन, लक्ष्मीपुरम, पटन, मढ़, गढ़ी व साथ लगते इलाकों में 18 सितंबर को सुबह सात से दोपहर बारह बजे तक, अमर कालोनी, गो¨वद नगर, बैंक कालोनी, बलवंत विहार, आनंद नगर, हजूरी बाग, ड्रीम सिटी व साथ लगते इलाकों में 19 सितंबर को सुबह सात से बाहर बजे तक तथा रायपुर, दोमाना, नागबनी व साथ लगते इलाकों में बीस सितंबर को सुबह सात से बारह बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।