Jammu: तवी पुल पर प्रदर्शन करने जाते एसआरटीसी वीआरएस कर्मियों को पुलिस ने रोका

बिलों के स्टेटमेंट बनाने में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वहीं दफ्तर के बिलों को बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिल बनाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया था लेकि अब 45 दिन गुजर चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोई सुन नहीं रहा है।

By Edited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 07:15 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 07:24 AM (IST)
Jammu: तवी पुल पर प्रदर्शन करने जाते एसआरटीसी वीआरएस कर्मियों को पुलिस ने रोका
घाटी में सभी 304 कर्मचारी वेतन पा रहे हैं, लेकिन जम्मू के 40 कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है।

जागरण संवाददाता, जम्मू : वर्षों से अपने अधिकार के लिए संघर्षरत एसआरटीसी के वीआरएस कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शनकारी तवी पुल पर जाकर विरोध जताना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एसआरटीसी प्रशासन उन्हें आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर कर रहा है।

आल जेएंडके एसआरटीसी वॉलेंटियर रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया। वीआरएस यूनियन के प्रधान देव राज बाली की अध्यक्षता में प्रदर्शन करते हुए इन कर्मचारियों ने एसआरटी प्रशासन के प्रति रोष जताया। उन्होंने कहा कि वीआरएस व जीएचएस व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका कोला बकाया की राशि जारी नहीं की गई। छठे वेतन आयोग और महंगाई भत्ता बकाया जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह हालत तब है जब यूटी प्रशासन ने इन्हें जारी करने के निर्देश दिए हैं।

बिलों के स्टेटमेंट बनाने में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वहीं दफ्तर के बिलों को बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिल बनाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया था लेकि अब 45 दिन गुजर चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारी कोई सुन नहीं रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर हफ्ते में यह बिल नहीं बनाए गए तो जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में दीप राज, सुरेंद्र ¨सह, महेंद्र ¨सह, शिव कुमार, डीएन शर्मा आदि मौजूद थे।

मत्स्य विभाग के कैजुअल कर्मियों को वेतन नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन जागरण संवाददाता, जम्मू : मत्स्य विभाग के कैजुअल कर्मियों के साथ हो रही अनदेखी के विरोध में शिवसेना डोगरा फ्रंट ने बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से विभाग के अस्थाई कर्मियों का बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि घाटी में सभी 304 कर्मचारी वेतन पा रहे हैं, लेकिन जम्मू के 40 कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है।

उनका कहना था कि तकनीकी विभाग में गैर तकनीकी अधिकारी को कमान दे दी गई है, जो जम्मू संभाग के कर्मियों के साथ इंसाफ नहीं कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जानबूझ कर जम्मू के कर्मियों का वेतन रोका हुआ है, जिसे किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने उपराज्यपाल से जम्मू संभाग के कर्मियों का वेतन जारी करने की मांग की। प्रदर्शन में अभिषेक, बंटू, फौजी, कालू, नरेश, प्रधान, प्रेम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी