Kashmir: शोपियां में संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस राइफल से चली गोली में पुलिस कांस्टेबल घायल

सज्जाद भी उसी वाहर में बैठा हुआ था। उसकी सर्विस राइफल उसी के हाथ में थी। अचानक से उसकी राइफल से गोली चली जो उसके पैर में जाकर लगी। इस घटना के तुरंत बाद ही सज्जाद को उसी वाहन में जिला अस्पताल शोपियां पहुंचाया गया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 02:05 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 02:33 PM (IST)
Kashmir: शोपियां में संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस राइफल से चली गोली में पुलिस कांस्टेबल घायल
पुलिस दल गोली चलाने का अभ्यास करने के लिए कथूल्लन केसर इलाके की ओर जा रहा था।

श्रीनगर, जेएनएन। दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक कांस्टेबल अपनी ही सर्विस राइफल से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से घायल हो गया। पुलिसकर्मी को शोपियां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय पेश आया जब पुलिस के जवान अपनी रूटीन प्रक्टिस के लिए वाहन में कथूल्लन केलर इलाके में जा रहे थे। घायल पुलिस कांस्टेबल की पहचान सज्जाद अहमद मल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि विभाग की वैन में सवार पुलिस दल गोली चलाने का अभ्यास करने के लिए कथूल्लन केसर इलाके की ओर जा रहा था।

सज्जाद भी उसी वाहर में बैठा हुआ था। उसकी सर्विस राइफल उसी के हाथ में थी। अचानक से उसकी राइफल से गोली चली जो उसके पैर में जाकर लगी। इस घटना के तुरंत बाद ही सज्जाद को उसी वाहन में जिला अस्पताल शोपियां पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसका तुरंत उपचार शुरू किया और पांव में लगी गोली को निकाल लिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि कांस्टेबल सज्जाद की हालत स्थिर है। 

हादसे में घायल पूर्व सरपंच की जीएमसी में मौत : सब सेक्टर रामगढ़ के नंदपुर रूट पर आज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सरपंच की जीएमसी में उपचार के दौराण मौत हो गई। दिवंगत पूर्व सरपंच गारा राम चौधरी पुत्र स्व. रोलू राम उम्र 62 साल निवासी चक-बलोत्रा गत शनिवार शाम को घर से बाहर निकले। इसी दौराण सड़क के किनारे चलते हुए उनको किसी आज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनको गंभीर चोर्टें आइं और मौके पर मौजूद लोगों ने उनको उपचार के लिए तुरंत रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया।

रामगढ़ अस्पताल में डाक्टरों ने उनको प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए जीएमसी रेफर कर दिया। लेकिन जीएमसी में उन्होंने जख्मों की ताव को न सहते हुए दम तोड़ दिया। नेंका के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सरपंच के निधन पर उनके समर्थकों ने गहरा दुख प्रकट किया। दिवंगत गारा राम चौधरी दो बार पंचायत चक-बलोत्रों से सरपंच चुने गए और उन्होंने वर्ष 2002 से लेकर 2016 तक अपने पंचायत के लोगों को पंचायती सेवाऔं का लाभ दिया। उनकी हादसे में हुई मौत ने नेंका से एक वरिष्ठ नेता व कर्मठ कार्यकर्ता छीन लिया है।

रविवार बाद दोपहर को उनका स्थानीय श्मशानघाट पर सम्मानपूर्ण अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम शवयात्रा में पूर्व नेंका विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, बीडीसी अध्यक्ष रामगढ़ दर्शन सिंह काला, सरपंच राम पाल शर्मा, सरपंच मोहन लाल शर्मा, सरपंच रूपचंद चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों व उनके समर्थकों ने शामिल होकर उनको अंतिम विदाई दी। दिवंगत पूर्व सरपंच अपने पीछे पत्नी सहित तीन बेटे व एक बेटी को छोड गए हैं।

chat bot
आपका साथी