Jammu Kashmir: कोविड-19 के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन सख्त, लोगों-दुकानदारों को चालान किए

अतिरिक्त जिला आयुक्त जम्मू घनश्याम का कहना है कि कोरोना को लेकर लोग लापरवाही से काम ले रहे है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। अतिरिक्त जिला आयुक्त घनश्याम सिंह ने SDPO सिटी नार्थ सतीश भरद्वाज के साथ मिलकर पुराने शहर का दौरा किया।

Vikas AbrolWed, 21 Apr 2021 06:15 PM (IST)

जम्मू, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। बुधवार को अतिरिक्त जिला आयुक्त घनश्याम सिंह ने सब डिवीजनल पुलिस आफिसर सिटी नार्थ सतीश भरद्वाज के साथ मिलकर पुराने शहर का दौरा किया। इस दौरान बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों और दुकानदारों के चालान किए गए।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बाजार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बातचीत कर उन्हें बीते मंगलवार को जिला आयुक्त द्वारा दुकानों को खोलने को लेकर जारी आदेश के बारे में अवगत करवाया और उन्हें इस आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा, ताकि बाजारों में लोगों की भीड़ को कम किया जा सके और कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।

काेरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे 

अतिरिक्त जिला आयुक्त जम्मू घनश्याम का कहना है कि कोरोना को लेकर लोग लापरवाही से काम ले रहे है। लोग मास्क पहन रहे है लेकिन मास्क को नाक से नीचे किया हुआ है, जिसका कोई लाभ नहीं है। प्रदेश सरकार की ओर से जो दिशा निर्देश जारी हुए है उनका पुलिस और प्रशासन सख्ती से पालन करवा रही है। काेरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे है। यदि दिशा निर्देश का पालन नहीं करेंगे तो कोरोना से जीती हुई जंग हार जाएंगे।

बीते वर्ष नियमों का पालन करने से कोरोना के मामलों में काफी फर्क पड़ गया था। यदि हम मास्क नहीं पहनेंगे या शारीरिक दूरी का पालन नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में परेशानी होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को बिना बजह घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। केवल मेडिकल इमरजेंसी के लिए लोगों को घरों से निकलना चाहिए। बाजारों में भीड़ है पिछले कुछ दिनों नवरात्र के चलते लोग घरों से निकले थे लेकिन अब लोगों को बिना ठोस कारण घरों से निकलना बंद करना होगा।

डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.