गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व पर उमड़ी संगत

संवाद सहयोगी मीरां साहिब सिखों के दसवें गुरु गोबिद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के मौ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:00 AM (IST)
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व पर उमड़ी संगत
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व पर उमड़ी संगत

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : सिखों के दसवें गुरु गोबिद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के मौके पर क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारों में बुधवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दीवान सजाए गए और रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को गुरु के बताए हुए रास्ते पर चलने के उपदेश दिए। सुबह से ही संगत का गुरुद्वारों में पहुंचना शुरू हो गया था। क्षेत्र के विभिन्न गांवों विक्रम नगर, गाड़ीगढ़, सिबल कैंप, सिंहपुरा, मरालियां, कीरपिड, सिबल, टेकरी, ममका, खौड़, सुजातपुर, इंदिरा नगर, टॉली मोड़ आदि स्थित गुरुद्वारों में संगत का तांता लगा

रहा। धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद गुरुद्वारों में लंगर भी लगाए गए जहां पर आई हुई संगत में गुरु घर में लंगर प्रसाद ग्रहण किया और अपने घर की सुख समृद्धि की कामना गुरु से की। विभिन्न सिख नेताओं बलवीर सिंह अज्जी, खुशवंत सिंह, सरदार राजा सिंह आदि ने भी गुरु पर्व की संगत को मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज के इस विशेष दिन पर हमें आपसी भाईचारा और मजबूत बनाना चाहिए। समाज के हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम करना चाहिए। यही गुरु जी की सच्ची सीख थी। उन्होंने सभी को भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा गुरु गोविद सिंह जी का पूरा जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई के लिए था। उनके विचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। वहीं रात को गुरुद्वारों को रंग बिरंगी रोशनी से भी सजाया गया था। इस मौके पर स्थानीय पुलिस की ओर से गुरुद्वारों के बाहर पुलिस की सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे ताकि शांतिपूर्ण ढंग से सभी कार्यक्रम संपन्न हो सकें।

chat bot
आपका साथी