Parshuram Jayanti 2021: उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Parshuram Jayanti 2021 लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने संदेश में भगवान परशुराम जी की शुभकामनाएं भेजी। सभी का कहना था कि पिछली सरकारों ने कभी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शुभकामना तक नहीं दी।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 01:53 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 01:53 PM (IST)
Parshuram Jayanti 2021: उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
कोरोना के चलते उपजे हालात को देखते हुए सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता: सत्य के रक्षक, शस्त्र व शास्त्र के ज्ञाता, महा पराक्रमी योद्धा, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। लॉकडाउन के चलते कहीं कोई विशेष समारोह तो नहीं हो पाया लेकिन डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा ने सभा कार्यालय में एक साधे कार्यक्रम में पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम के आदर्शों के अनुपालन का संकल्प लिया। अधिकतर लोगों ने घरों में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। जिन मंदिरों में भी कोई कार्यक्रम हुआ, वहां कोरोना के चलते जारी सावधानियों का विशेष ध्यान रखा गया।

डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा में आयोजित कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी को बल, पराक्रम, साहस, वीरता एवं भगवान शंकर की भक्ति के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। भगवान परशुराम युवाओं के आदर्श हैं। हमें उनके जीवन से संदेश लेते हुए सीख लेनी चाहिए। भगवान परशुराम जी के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला एवं सभी को जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया की बधाई दी। उन्होंने बताया कि सभा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम रखे थे लेकिन कोरोना के चलते उपजे हालात को देखते हुए सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

एडवोकेट पीसी शर्मा भगवान परशुराम को नमन करते हुए कहा कि हर घर के मंदिर में या मन में ही प्रभु की आराधना करें कि हम सभी इस संकट से जल्द निकल जाएं। चिरंजीवी भगवान परशुराम जी अपने परशु से इस महामारी से मुक्ति दिलाएं।कार्यकम में एनसी शर्मा, वीएम मगोत्रा, सत्यानंद शर्मा, सुभाष शास्त्री, एमएल शर्मा, शिव राम शर्मा, रमेश शर्मा, सतपाल शर्मा, रमण शर्मा, गुरुदास शर्मा, सुनील शर्मा, प्रेम बलोत्रा, जगन नाथ शर्मा, केएल शर्मा, एमएल पाधा, बीएस जम्वाल एवं सभा की विभिन्न ईकाइयों के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना कर सभी की खुशहाली के लिए कामना की।

कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने संदेश में भगवान परशुराम जी की शुभकामनाएं भेजी। सभी का कहना था कि पिछली सरकारों ने कभी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शुभकामना तक नहीं दी।

पूजा अर्चना के दौरान सभी ने कहा कि भगवान परशुराम हमेशा विपदा से मुक्ति में सहायक रहे हैं। इस समय कोरोना के चलते भी भगवान सब की मदद करेंगे। उन्होंने प्रशासन एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए सभी से आग्रह किया कि वह घरों में रहकर सभी सावधानियों का पालन करते हुए कोरोना को हराने में मदद करें। 

chat bot
आपका साथी