Petrol Diesel Price: जम्मू में महंगाई के खिलाफ पैंथर्स पार्टी का प्रदर्शन, प्रापर्टी टैक्स पर भी आपत्ति जताई

बढ़ती महंगाई के खिलाफ जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के कार्यकताओं ने मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के लिए केंद्र में भाजपा सरकार पर आरो लगाते हुए नारेबाजी की।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 02:28 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 02:28 PM (IST)
Petrol Diesel Price: जम्मू में महंगाई के खिलाफ पैंथर्स पार्टी का प्रदर्शन, प्रापर्टी टैक्स पर भी आपत्ति जताई
महंगाई के खिलाफ रैली निकाल रहे पैंथर पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस।

जम्मू, जागरण संवाददाता । बढ़ती महंगाई के खिलाफ जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के कार्यकताओं ने मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के लिए केंद्र में भाजपा सरकार पर आरो लगाते हुए नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पैंथर्स नेताओं का कहना था कि इस समय डीजल नब्बे और पेट्रोल सौ के पार पहुंच गया है। रसोई गैस की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। मध्यमवर्गीय परिवार के घर का खर्च नहीं चल रहा है। वहीं चेयरमैन हर्ष देव सिंह का कहना था कि भाजपा के कार्यकाल में प्याज कहीं सौ रुपये तो कहीं डेढ़ सौ रुपये के पार पहुंच जाता है। उनका कहना था कि भाजपा अमीरों की सरकार है और वह चंद औद्याेगिक घरानों को लाभ पहुंचाती है।

प्रदर्शन में पैंथर्स नेता यशपाल कुंडल भी मौजूद था और उन्होंने भी बढ़ती महंगाई का कारण भाजपा सरकार को ही बताया। कुंडल का कहना था कि जम्मू कश्मीर के लोगों को भाजपा से कई उम्मीदें थी लेकिन सरकार ने उन उम्मीदों को तोड़ दिया। अब यहां पर भाजपा यहां पर प्रापर्टी टैक्स लगाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने जा रही है जिसका पैंथर्स सख्त विरोध करती है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रदर्शनी मैदान के बाहर ही रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी मैदान के बाहर ही नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं प्रधान कुुंडल ने उपराज्यपाल से भी मांग की कि वे प्रापर्टी टैक्स लगाने से पहले ही उस फैसले को रद्द करवाएं।

chat bot
आपका साथी