Jammu: जम्मू-कश्मीर में समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

स्टेट कार्यकारिणी सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें नारायण दत्त ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर हम उनकी जयंती को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हैं।हम अपील करते हैं कि देश के प्रति अपने आप को समर्पित करें।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 06:01 PM (IST)
Jammu: जम्मू-कश्मीर में समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जो भारतीय जन संघ के पहले महामंत्री हुए हैं।

बिश्नाह, संवाद सहयोगी: जम्मू-कश्मीर में भाजपा मुख्यालय समेत जिले व तहसील स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई।पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के गणमान्य कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जो भारतीय जन संघ के पहले महामंत्री हुए हैं।

उन्होंने देश के लिए कई ऐसे कार्य किए हैं जिसकी वजह से उनको याद किया जा रहा है । भाजपा पार्टी उन्हीं के बताएं मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है और जनकल्याण में अपना सहयोग दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के अंदर जो जोश भरा था जो मंत्र भरे थे उन्हीं पर हम अमल करते हुए संगठन को मजबूत कर रहे हैं और देश की उन्नति, तरक्की के लिए एकजुट होकर अपना सहयोग दे रहे है इसलिए हमारा सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है।

वहीं एक अन्य कार्यक्रम में स्टेट कार्यकारिणी सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें नारायण दत्त ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर हम उनकी जयंती को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हैं और हम कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि समर्पण दिवस का मतलब है कि देश के प्रति अपने आप को समर्पित करना और निस्वार्थ भाव से जनसेवा करना यही हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए ताकि संगठन मजबूत हो देश तरक्की करें। इसी उद्देश्य के साथ इस कार्य को हम करते हैं। इसमें बिश्नाह के महामंत्री प्रेमपाल शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष राजन शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष सुरजीत कुमार, भगवानदास, पार्षद कमलजीत, पार्षद रंजीता कुमारी और देवराज सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे । 

जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 104वें जन्म दिवस के मौके पर सुचेतगढ़ मंडल भाजपा कमेटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल मुख्य तौर पर मौजूद थे। उन्होंने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश व भाजपा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपना सारा जीवन लगा दिया। उन्होंने भी भाजपा पार्टी की नींव रखी व आज पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर देश में काम कर रही है यह सब उनकी ही बदौलत है। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चल कर भाजपा पार्टी को मजबूत बनाना है यही दीन दयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी जन जन तक पहुंचाए व दीन दयाल उपाध्याय के आदर्श को ओर मजबूत करें। वही इसके अलावा भाजपा मंडल प्रधान गार सिंह चिब सहित नपा अध्यक्ष सतपाल पप्पी अन्य पार्टी पदाधिकारियों सहित सरपंच पंचों ने भी श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी