पुलिस की मदद से खुलवाए डेलीवेजरों की हड़ताल से बंद पड़े पंपिग स्टेशन

जागरण संवाददाता जम्मू जलशक्ति विभाग में कार्यरत डेलीवेजरों की 72 घंटे की हड़ताल से रवि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:59 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:59 AM (IST)
पुलिस की मदद से खुलवाए डेलीवेजरों की हड़ताल से बंद पड़े पंपिग स्टेशन
पुलिस की मदद से खुलवाए डेलीवेजरों की हड़ताल से बंद पड़े पंपिग स्टेशन

जागरण संवाददाता, जम्मू : जलशक्ति विभाग में कार्यरत डेलीवेजरों की 72 घंटे की हड़ताल से रविवार को शहर के कई इलाकों में पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया। चीफ इंजीनियर ने कई इलाकों में पुलिस की मदद से पंपिग स्टेशन खुलवाकर पानी की आपूर्ति शुरू करवाई। उन्होंने पुलिस की मदद के लिए आइजी को पत्र लिखा था। इसके बाद विभिन्न पंपिग स्टेशनों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर शहर व आसपास के इलाकों में जलापूर्ति करवाई गई। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन कर्मचारियों में रोष और बढ़ गया। उन्होंने चेतावनी दी कि सोमवार शाम तक कोई फैसला नहीं लिया गया तो हड़ताल को आगे बढ़ाने से परहेज नहीं किया जाएगा। इसके बाद शहर में जल संकट के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के राजेंद्र सिंह और रवि हंस ने कहा कि सरकार कर्मचारियों से किए अपने वादे नहीं निभा रही है। इसके चलते ही वे हड़ताल पर उतरने को मजबूर हुए। रविवार को अवकाश होने के बाजवूद वे हड़ताल पर रहे। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर रात आठ बजे तक डेलीवेजरों की 72 घंटों की हड़ताल रहेगी। इसके बावजूद अगर सरकार ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए तो फिर बैठक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी फैसला लिया जा सकता है। विभाग में कार्यरत करीब 22 हजार डेलीवेजर स्थायी करने की मांग सहित नियमित रूप से वेतन जारी करने, न्यूनतम वेतन अधिनियम की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं। रवि हंस ने बताया कि डेलीवेजरों की हड़ताल से जम्मू संभाग में 90 प्रतिशत पानी की सप्लाई प्रभावित रही है क्योंकि फील्ड में 90 प्रतिशत डेलीवेजर ही कार्यरत हैं। मुख्य पंपिग स्टेशन पर तैनात स्थायी कर्मचारियों ने कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई की है। ---------------------

कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप

डेलीवेजरों की हड़ताल से रविवार को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप रही। जलशक्ति विभाग के मैकेनिकल विग के पास जम्मू में 20 के पानी की टैंकर हैं। इनके माध्यम से जानीपुर, बनतालाब, बख्शीनगर, रिहाड़ी कालोनी, तालाब तिल्लो, बठिडी सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की गई लेकिन पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हो गए हैं। अगर सरकार ने तुरंत कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए तो फिर लोगों को आने वाले दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मियों के काम नहीं करने से समस्या गंभीर हो जाएगी। राज्य प्रशासन के खिलाफ कई क्षेत्रों में प्रदर्शन

जम्मू में शीतली, बंधु रक्ख, नरवाल में प्रदर्शनकारियों ने राज्य प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारियोको संबोधित करने वालों भानू प्रताप सिंह, होशियार सिंह, ज्योति प्रकाश, नवदीप सिंह, राकेश हिटली, पिकल मन्हास प्रमुख थे। उन्होंने कहा कि विभाग उन्हें सुनने के बजाय जबरदस्ती पर आ गया है। पुलिस की मदद से पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में पेयजल संकट जरूर पैदा होगा। ----------

पानी के बिना मुश्किल

जम्मू : कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पानी नहीं मिल रहा है। पानी के बिना कुछ भी संभव नहीं। रविवार की छुट्टी के चलते घरों में साफ-सफाई का काम रहता है लेकिन पानी के बिना यह मुश्किल है। पुराने शहर के रहने वाले रूपेश राज, नानक नगर के दिलेर सिंह, त्रिकुटा नगर के नरोत्तम शर्मा ने कहा कि पानी नहीं आने से काफी दिक्कत हुई है। विभाग को हर हाल में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। कर्मचारी हड़ताल पर हैं तो कोई और प्रबंध करें। कर्मचारियों की जायज मांगे मान काम सुचारू करना चाहिए। लोग सरकारी नीतियों का खामियाजा क्यों भुगतें। राज्य प्रशासन कार्रवाई करे।

chat bot
आपका साथी