अरनिया में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका

संवाद सहयोगी बिश्नाह अरनिया कस्बे में भाजयुमो जिला अध्यक्ष सोनू पंडित की अगुवाई में पाकिस्तान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:42 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:42 AM (IST)
अरनिया में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका
अरनिया में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : अरनिया कस्बे में भाजयुमो जिला अध्यक्ष सोनू पंडित की अगुवाई में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और आतंकियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका गया व पाकिस्तानी झंडा जलाया गया। सोनू पंडित ने कहा कि जो लोग आतकंवाद और अलगावाद की बात करते हैं, ऐसे लोगों को देश निकाला देना चाहिए या जेल में बंद कर देना चाहिए। इन्हीं के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व सरचंप रघुवीर सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि चौधरी, जंगबहादुर, रमण, राकेश कुमार, सुरेश सैनी आदि लोग उपास्थित रहे।

chat bot
आपका साथी