वसीम बारी की हत्या पर फूंका पाक का पुतला

उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में भाजपा की प्रदेश इकाई के कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला प्रधान शेख वसीम बारी उनके भाई उमर सुल्तान व पिता बशीर शेख की हत्या के विरोध में शनिवार को भाजपा के एससी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने डोगरा चौक पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:01 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:20 AM (IST)
वसीम बारी की हत्या पर फूंका पाक का पुतला
वसीम बारी की हत्या पर फूंका पाक का पुतला

जागरण संवाददाता, जम्मू: उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में भाजपा की प्रदेश इकाई के कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला प्रधान शेख वसीम बारी, उनके भाई उमर सुल्तान व पिता बशीर शेख की हत्या के विरोध में शनिवार को भाजपा के एससी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने डोगरा चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। भाजपा के संस्कृति प्रकोष्ठ ने डिगियाना के जीवन नगर में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भरत भूषण की अध्यक्षता में कार्यकर्ता शहर के डोगरा चौक में एकत्रित हुए और वहां पर पाकिस्तान का झंडा जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शन के दौरान भरत भूषण ने कहा कि कश्मीर घाटी में बहाल हो रही अमन-शांति पाकिस्तान को हजम नहीं हो रही है और इसीलिए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी राजनीतिक नेताओं व कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद कश्मीर घाटी में अमन-शांति व विकास की नई शुरुआत हुई, जो कि राष्ट्रविरोधी ताकतों को हजम नहीं हो रही। पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से सुरक्षाबलों को खुली छूट देने व कश्मीर घाटी से आतंकवाद का सफाया करने की अपील भी की।

chat bot
आपका साथी