Jammu Kashmir: सीमावर्ती आरएसपुरा के नवा पिंड पोस्ट से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल द्वारा हिरासत में लिए गए पाकिस्तानी घुसपैठिए की पहचान सादिर के रूप में हुई है। उसकी आयु 40 के करीब बताई जा रही है। अलबत्ता उसे सबसे पहले आरएसपुरा के उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। जहां उसकी उपचार जारी है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 03:20 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:17 PM (IST)
Jammu Kashmir: सीमावर्ती आरएसपुरा के नवा पिंड पोस्ट से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती आरएसपुरा के नवा पिंड पोस्ट से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता। भारतीय सीमा सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती आरएसपुरा के नवा पिंड पोस्ट से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा हिरासत में लिए गए पाकिस्तानी घुसपैठिए की पहचान सादिर के रूप में हुई है। उसकी आयु 40 के करीब बताई जा रही है। अलबत्ता उसे सबसे पहले आरएसपुरा के उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। जहां उसकी उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर पाकिस्तानी सीमा की ओर से भारतीय सुरक्षा बलों ने नवा पिंड पोस्ट से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देख लिया। सतर्क जवानों ने सबसे पहले पाकिस्तानी घुसपैठिए को आत्मसमपर्ण करने की चेतावनी दी। इसको पाकिस्तानी घुसपैठिए ने नजरअंदाज कर दिया और पाकिस्तानी सीमा की ओर दौड़ने लगा। ऐसे में सतर्क जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए के पैरों पर फायरिंग की। इससे वह घायल हो गया।पाकिस्तानी घुसपैठिए की दाहिनी टांग में गोली लगी है । उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।फिलहाल घायल पाकिस्तानी घुसपैठिए का आरएसपुरा के उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के उपरांत उसे जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उसकी दाहिनी टांग और दाहिनी बाहों में चोट आई है।

chat bot
आपका साथी