Ceasefire Violation in Poonch: पाकिस्तान ने जिला पुंछ के किरनी, शाहपुर सेक्टर में दागे गोले, एक नागरिक घायल, दिया जा रहा है कड़ा जवाब
भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने भी पाकिस्तान की कायराना हरकतों के जवाब में पाकिस्तानी चौकियों को अपना निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी है। गोलाबारी में एक नागरिक के भी घायल होने का समाचार है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है।
जम्मू, जेएनएन। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान ने वीरवार शाम को एक बार फिर से पुंछ जिला के शाहपुर और किरनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सीमा पर गोलाबारी शुरू कर दी है। भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने भी पाकिस्तान की कायराना हरकतों के जवाब में पाकिस्तानी चौकियों को अपना निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी है। इस गोलाबारी में एक नागरिक के भी घायल होने का समाचार है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पुंछ जिला के शाहपुर और किरनी सेक्टर में वीरवार शाम को 4.30 बजे के करीब पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी करना शुरू कर दी। इसके जवाब में भारतीय सेना के जवान भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत को मुंहतोड़ जवाब रहे हैं। दोनों ओर से गोलाबारी जारी है। सीमा के समीप रहने वाले लोगों को बंकरों और अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर ले जा रहा है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।