सरकार ने दिया आदेश- लद्दाख में फौरन रिपोर्ट करें दो वरिष्ठ अधिकारी, विभागों से किया रिलीव

लद्दाख में काफी अधिकारी और कर्मचारी इस समय डेपुटेशन पर काम कर रहे हैं। प्रदेश के दो वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू कश्मीर से रिलीव करने का आदेश वीरवार को राज्य सरकार के आयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी की ओर से जारी किया गया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:55 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 05:55 PM (IST)
सरकार ने दिया आदेश- लद्दाख में फौरन रिपोर्ट करें दो वरिष्ठ अधिकारी, विभागों से किया रिलीव
लद्दाख जा रहे अधिकारियों का वेतन आदि उनके संबधित विभागों की ओर से पहले की ही तरह जारी किया जाएगा।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : प्रदेश सरकार ने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में नई जिम्मेवारी संभालने के निर्देश दिए हैं। इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को वीरवार को उनके विभागों से रिलीव कर दिया गया। दो साल की डेपुटेशन पर लद्दाख जा रहे इन अधिकारियों में विशेष स्केल के अधिकारी कपिल शर्मा और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के विशेष सचिव मोहम्मद नजीर शेख शामिल हैं।

इन दोनों को फौरन लद्दाख सामान्य प्रशासनिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। लद्दाख में काफी अधिकारी और कर्मचारी इस समय डेपुटेशन पर काम कर रहे हैं। प्रदेश के दो वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू कश्मीर से रिलीव करने का आदेश वीरवार को राज्य सरकार के आयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी की ओर से जारी किया गया। इसी बीच लद्दाख जा रहे इन अधिकारियों का वेतन आदि उनके संबधित विभागों की ओर से पहले की ही तरह जारी किया जाएगा। लद्दाख में तैनाती के दौरान उनके पदोन्नति संबंधी फैसले भी उनके पुराने विभागों की ओर से ही किए जाएंगे। इस दौरान उन्हें पहले की तरह ही सभी वेतन भत्ते आदि भी मिलते रहेंगे।

सरकार ने गत दिनों केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कर्मचारियों व पदों का बंटवारा कर दिया था। इस दौरान यह फैसला भी किया गया था कि लद्दाख में बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए प्रदेश से लद्दाख में अधिकारियों, कर्मचारियों को डेपुटेशन पर भेजने की प्रक्रिया पहले की तरह ही चलती रहेगी। इस फैसले के कुछ दिनों बाद सरकार ने दो अधिकारियों को डेपुटेशन पर लद्दाख भेजने व वहां पर पहले से ही सेवाएं दे रहे प्रदेश के दो अधिकारियों को वापस बुला लिया था। सरकार ने जम्मू कश्मीर में सेवाएं दे रहे लद्दाखी कर्मचारियों को तो वापस भेज दिया है, लेकिन लद्दाख में सेवाएं दे रहे प्रदेश के कर्मचारियों को वापस लाना अभी बाकी है।

chat bot
आपका साथी