जेकेएएस अधिकारी को लगाया एक लाख रुपये का चूना

जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के वरिष्ठ अधिकारी का दोस्त बनकर मेघायल के व्यक्ति ने उन्हें एक लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपित प्रसन्ना राज महालिका शिलांग मेघालय का रहने वाला है जो घटना के बाद महाराष्ट्र के पुणे शहर में रह रहा है। तब से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 02:15 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 02:15 AM (IST)
जेकेएएस अधिकारी को लगाया एक लाख रुपये का चूना
जेकेएएस अधिकारी को लगाया एक लाख रुपये का चूना

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के वरिष्ठ अधिकारी का दोस्त बनकर मेघायल के व्यक्ति ने उन्हें एक लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपित प्रसन्ना राज महालिका, शिलांग मेघालय का रहने वाला है, जो घटना के बाद महाराष्ट्र के पुणे शहर में रह रहा है। तब से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उसने इंटरनेट मीडिया में सक्रिय अपने सभी अकाउंट को भी बंद कर दिया है। आरोपित के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए जल्द पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र जाएगी। इस संबंध में अधिकारी की तरफ से सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

नागरिक सचिवालय जम्मू में तैनात जेकेएएस अधिकारी ने शिकायत में कहा है कि तीन जुलाई को दिल्ली से जम्मू आते समय रेलगाड़ी में उसकी मुलाकात प्रसन्ना से हुई थी। प्रसन्ना ने उसे बताया कि वह एक केंद्रीय मंत्री का करीबी है और किसी सरकारी काम के सिलसिले में जम्मू जा रहा है। कुछ दिन बाद प्रसन्ना जम्मू में उक्त अधिकारी से मिलने के लिए नागरिक सचिवालय में गया और उससे एक लाख रुपये की आर्थिक मदद करने को कहा। प्रसन्ना ने कहा कि दिल्ली पहुंचते ही वह उसके बैंक खाते में एक लाख रुपये डाल देगा, लेकिन उसने पैसे नहीं लौटाए और उसका फोन भी बंद आ रहा है। ठगी के शिकार हुए अधिकारी का कहना है कि उसने इंटरनेट मीडिया पर भी आरोपित से संपर्क किया, लेकिन वहां भी उसने जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। उन्होंने पुलिस से आरोपित को गिरफ्तार कर उनसे धोखाधड़ी से हड़पी गई राशि वापस करवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी