वाहन की टक्कर से राहगीर घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर घायल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 07:52 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 07:52 AM (IST)
वाहन की टक्कर से राहगीर घायल
वाहन की टक्कर से राहगीर घायल

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब: लंगोटिया के पास सड़क क्रास कर रहे एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान राजेंद्र सिंह निवासी मक्खनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह पैदल सड़क के किनारे जा रहा था। इसी बीच जैसे ही उसने सड़क क्रास कर दूसरी ओर जाने की कोशिश की, तो पीछे से किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने राजेंद्र सिंह को घायल अवस्था में सड़क से उठाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। इस संबंध में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी