एक भारत-मेरा भारत का संदेश देने जम्मू पहुंचे शैलेंद्र

???????? ??????? ????? ???? ??????? ????? ?????? ??????? ??????? ??? ????? ??? ??? ????? ????? ??? ???? ???????? ???? ???? ??????? ???? ??????? ?? ???????? ?? ?? ??????? ?? ?? ???? ???? ???? ?? ????? ???? ?? ??? ????? ?????? ?? ?????? ?? ??? ????? ???? ???????? 2 ??????? ????? ????? ???? ??? ?? ??????????? ?? ?????? ?? ???? ???? ?? ??? ??? ???? ???????? ?? ?? ??? ???? ?? ????? ???????? ??? ???? ?? 11 ??????? ?? 15 ????? ?? ???? ??? ?????? ?? ????? ???????

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 01:08 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:33 AM (IST)
एक भारत-मेरा भारत का संदेश देने जम्मू पहुंचे शैलेंद्र
एक भारत-मेरा भारत का संदेश देने जम्मू पहुंचे शैलेंद्र

जागरण संवाददाता, जम्मू : विज्ञापन, बौद्धिक संपदा, फीचर फिल्मों, संगीत प्रचार, प्रतिभा प्रबंधन, खेल विपणन आदि में विशेष पहचान बना चुके शैलेंद्र सिंह अपने साथियों सहित समुद्र से चट्टानों तक के संरक्षण और एक भारत मेरा भारत का संदेश देने के लिए जम्मू पहुंचे। इसके बाद कश्मीर के लिए रवाना हुए।

उन्होंने दो अक्टूबर गांधी जयंती वाले दिन से कन्याकुमारी से कश्मीर तक रैली शुरू की थी। सात हजार किलोमीटर की इस कार रैली के दौरान शैलेंद्र एवं उनका दल 11 राज्यों के 15 शहरों से होता हुआ वीरवार को जम्मू पहुंचा।

पत्रकारों से बात करते हुए शैलेंद्र ने बताया कि इस दौरान वह देश के कई ऐसे लोगों से मिले। जिनके कारण देश की विभिन्नता, अखंडता की मजबूती बनी हुई है। देश के हर कोने के लोगों, संस्कृतियों, प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर दावा है कि दुनिया में भारत से खूबसूरत कोई क्षेत्र नहीं। विदेशों में घूमने के सपने संजोए लोगों को चाहिए वह एक बार भारत जरूर देख लें। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है लेकिन उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए एक भारत मेरा भारत दर्शाने का प्रयास किया है। उनकी रैली जिन क्षेत्रों से भी गुजरी है, लोगों ने भव्य स्वागत किया। भारत युवा राष्ट्र है। लेकिन युवा डिजिटल होता जा रहा है। हर भारतीयों को अपने प्रोफेशन से पहले अपने देश से प्यार होना चाहिए। सभी मानवता से से प्यार करें। एक दूसरे का आदर करें। रैली में भाग लेने वालों में शवान, साहिल, श्रेय, खास्तव, मनन, विश्वनाथ शामिल हैं। रैली शुक्रवार को कश्मीर में एक भारत मेरा भारत का संदेश देगी।

chat bot
आपका साथी