Ceasefire Violation: जिला पुंछ की कृष्णाघाटी में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक नागरिक घायल

भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की गोलाबारी में कमी आई है। वहीं भारतीय जवानों ने कृष्णाघाटी के साथ लगते रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 11:20 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 11:20 AM (IST)
Ceasefire Violation: जिला पुंछ की कृष्णाघाटी में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक नागरिक घायल
Ceasefire Violation: जिला पुंछ की कृष्णाघाटी में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक नागरिक घायल

जम्मू, जेएनएन। जिला पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे। इस गोलाबारी में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ है। वहीं भारतीय जवान भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। घायल नागरिक को जिला पुंछ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों और से अभी भी रूक-रूककर गोलाबारी हो रही है।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने गोलाबारी का यह सिलसिला मंगलवार सुबह शुरू किया। पहले तो उन्होंने हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया परंतु बाद में उन्होंने मोर्टार दागना शुरू कर दिए। भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की गोलाबारी में कमी आई है। वहीं भारतीय जवानों ने कृष्णाघाटी के साथ लगते रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। 

chat bot
आपका साथी