कश्मीर में बनेगा पहला वृद्ध आश्रम

राज्य ब्यूरो, जम्मू : कश्मीर में पहला वृद्ध आश्रम बनने जा रहा है। समाज कल्याण विभाग इस आश्रम को बनाए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 02:12 AM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 02:12 AM (IST)
कश्मीर में बनेगा पहला वृद्ध आश्रम
कश्मीर में बनेगा पहला वृद्ध आश्रम

राज्य ब्यूरो, जम्मू : कश्मीर में पहला वृद्ध आश्रम बनने जा रहा है। समाज कल्याण विभाग इस आश्रम को बनाएगा। गांदरबल जिले के पंडाक में आश्रम का निर्माण होगा। इसके लिए जगह भी चिन्हित कर ली है। पुलिस हाउसिग कॉरपोरेशन इस प्रोजेक्ट का निर्माण करेगी। चालू वित्त वर्ष में प्रोजेक्ट के लिए पचास लाख मंजूर किए हैं। समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. फारूक अहमद लोन ने विभाग के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मरकज-ए-फलाइतफाल को भी अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें नया ब्लॉक बनाया जाएगा। इसका निर्माण भी पुलिस हाउसिग कॉरपोरेशन करेगी। इसके लिए पहले से एक करोड़ को मंजूरी दी है। पहली बार विभाग ने मानसिक रोगियों के लिए होम का निर्माण किया है। बेसहारा लोगों के लिए घर बनाया हुआ है। श्रीनगर में एक किराये की इमारत लेकर इस होम को शुरू किया गया है। स्थायी निर्माण के लिए डिप्टी कमिश्नर गांदरबल ने जिला अस्पताल के साथ जगह का चयन किया है। निर्माण के लिए पच्चीस लाख रुपये जारी कर दिए हैं। उन्होने त्राल और कुलगाम में बन रहे डी-एडिक्शन सेंटरों का काम जल्दी पूरा करने को कहा। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चत बनान को कहा कि इन इमारतों का इस्तेमाल किसी और काम के लिए न हो। उन्होंने 40 हजार अतिरिक्त पेंशन के मामले मंजूर करने की जानकारी भी दी।

chat bot
आपका साथी