Jal Jeevan Mission in Ladakh : उमला बना लेह का 12वां गांव, जहां नल से लोगों के घरों तक पहुंचा जल

अब लद्दाख के लेह जिले का उमाला 12वां ऐसा गांव बन गया जहां नल से पानी की सप्लाई होने लगी। नल से पानी की सप्लाई मिलने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। जश्न का माहौल बन गया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:13 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:13 AM (IST)
Jal Jeevan Mission in Ladakh : उमला बना लेह का 12वां गांव, जहां नल से लोगों के घरों तक पहुंचा जल
पहले बर्फीले रेगिस्तान में सर्दी के मौसम में पानी के अभाव में जनजीवन बिल्कुल थम सा जाता था।

जम्मू, जेएनएन : शून्य से 15 डिग्री तक नीचे तापमान में जहां जनजीवन पूरी तरह जम जाया करता था, वहां आज लोगों के घरों में नल से पानी पहुंच रहा है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम लद्दाख के दुर्गम इलाके में तेजी से चल रहा है। अब लद्दाख के लेह जिले का उमाला 12वां ऐसा गांव बन गया, जहां नल से पानी की सप्लाई होने लगी। नल से पानी की सप्लाई मिलने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। जश्न का माहौल बन गया। प्रदेश प्रशासन ने अगले साल 15 अगस्त तक लद्दाख के हर घर में नल से पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख के उज्ज्वल भविष्ठ पर जमी बर्फ पिघलने लगी है। यहां विकास कार्य तेजी से चल रहा है। बर्फीले रेगिस्तान में सर्दी के मौसम में पानी के अभाव में जनजीवन बिल्कुल थम सा जाता रहा है। इसलिए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन से लद्दाख में सबसे पहले पानी की समस्या का समाधान करने का लक्ष्य निर्धारित किया। है। नवंबर के महीने में बर्फ से लदे लद्दाख के दूरदराज इलाकों में शून्य से पंद्रह डिग्री तक नीचे तापमान में विकास प्रोजेक्टों का लोकर्पण किया जा रहा है।

लद्दाख के दुर्गम इलाके में इन दिनों सड़कें बंद हो गई हैं। इसके बावजूद जल जीवन मिशन पर काम तेजी से चल रहा है। निर्माण सामग्री हेलीकाप्टर से पहुंचाई जा रही है। एक-एक गांव में नल से जल पहुंचाने पर काम चल रहा है। इसी कड़ी में लेह जिले के एक और गांव उमला में नल से जल पहुंच गया। नल से पानी आते ही गांव के लोगों के जीवन में नई रोशनी आ गई। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि जहां प्राकृतिक जलस्रोत जम चुके हैं, वहीं उनके घर में पानी नल से मिल रहा है। उनका जीवन अब आसान हो गया है।

ज्ञात रहे कि लद्दाख में लोक निर्माण विभाग के आयुक्त सचिव अजीत कुमार साहु ने कहा है कि 15 अगस्त, 2022 तक लद्दाख के कारगिल जिले के हर घर में नल से जल सप्लाई होगा। पिछले दिनों इस सिलसिले में हुई बैठक में उन्होंने कारगिल के दूरदूराज गांवों में लोगों के घरों तक पीने का पानी पहुंचाने के लिए की जा रही कार्रवाई का भी जायजा लिया था। बैठक के दौरान बुनियादी ढांचे को विकसित करने के प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की गई थी।

chat bot
आपका साथी