Jammu Farmers: अब केंद्र सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत हो रहे किसान, योजनाओं का लाभ पाने में होगी आसानी

मुख्य कृषि अधिकारी अरविंद्र सिंह रीन ने बताया कि अनाज मंडी पर माल बेचने आने वाले किसानों को अपने साथ आधार कार्ड बैंक की कापी जमीन की नकल की कापी लेकर आएं। अगर पेन कार्ड है तो और अच्छा रहेगा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:28 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:28 AM (IST)
Jammu Farmers: अब केंद्र सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत हो रहे किसान, योजनाओं का लाभ पाने में होगी आसानी
पंजीकृत होने वाले किसानों को अगले साल आसानी रहेगी, उनको अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि वे सरकारी अनाज मंडी पर पहुंच कर अपनी गेहूं बेचें। इससे इससे भारत सरकार के पोर्टल पर किसानों का सीधा पंजीकरण हो जाएगा। फिर अगले साल किसानों को दस्तावेज के चक्कर में नही पड़ना पड़ेगा और इसी पंजीकरण पर वे अपना माल आसानी से बेच सकेंगे।

यह पहली बार है कि किसानों का पोर्टल पर सीधे पंजीकरण हो रहा हे। सरकारी अनाज मंडियों पर गेहूं बेचने आने वाले किसानों से कुछ जरूरी दस्तावेज लिए जा रहे हैं। इसके जरिए किसानों का पंजीकरण हो रहा है और किसानों की सारी जानकारी केंद्र सरकार के पोर्टल पर चढ़ाई जा रही है।

मुख्य कृषि अधिकारी अरविंद्र सिंह रीन ने बताया कि अनाज मंडी पर माल बेचने आने वाले किसानों को अपने साथ आधार कार्ड, बैंक की कापी, जमीन की नकल की कापी लेकर आएं। अगर पेन कार्ड है तो और अच्छा रहेगा। इन दस्तावेज के सहारे सारी जानकारी अब केंद्र सरकार के पास भेजी जा रही है जिसमें किसान का नाम, पंचायत, जमीन की जानकारी शामिल है।

पंजीकृत होने वाले किसानों को अगले साल आसानी रहेगी, उनको अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। उनका विवरण सामने आ जाएगा। किसान ने कब-कब कितनी गेहूं बेची का पूरा रिकार्ड सरकार के पास रहेगा। जितनी जमीन किसान के पास है और पोर्टल पर दर्ज है, उसी अनुसार हर सीजन किसान का माल मंडी पर उठाया जाएगा।

मुख्य कृषि अधिकारी अरविंद्र सिंह रीन ने कहा कि सब कुछ अब पारदर्शी हो रहा है। किसानों को मंडी पहुंच कर अपने आप को जरूर पंजीकृत कराना चाहिए। 

chat bot
आपका साथी