Jammu Kashmir Weather : बारिश-बर्फबारी के बाद सुधरने लगा मौसम, जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी खुला

बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ बिजली ढांचा बहाल हो गया है। शहरी क्षेत्रों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी। बारिश ओलावृष्टि बर्फबारी के बाद तापमान मं भारी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:36 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:36 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather : बारिश-बर्फबारी के बाद सुधरने लगा मौसम, जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी खुला
जम्मू संभाग में बनिहाल, बटोत, पुंछ, राजौरी आदि क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भारी बर्फबारी, बारिश, ओलावृष्टि के बाद हुई तबाही के बाद मौसम में सुधार हुआ। बारिश, बर्फबारी थम गई। मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहे। आज सुबह से ही अच्छी-खासी धूप निकली हुई है। लोगों को ठंड से भी राहत मिली है। धूप भी राहत देने वाली है। वहीं मौसम में सुधार केे बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गिरे मलवे को हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही को सुचारू कर दिया गया है। हालांकि ट्रैफिक विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है। दोनों ओर से वाहनों को बारी-बारी से ही गुजारा जा रहा है।

बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ बिजली ढांचा बहाल हो गया है। शहरी क्षेत्रों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी। बारिश, ओलावृष्टि बर्फबारी के बाद तापमान मं भारी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। गुलमर्ग, पहलगाम, लेह, कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन महसूस होने लगी है।रात को गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुकरनाग का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग में बनिहाल, बटोत, पुंछ, राजौरी आदि क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अब कुछ दिन मौसम साफ ही रहेगा। हालांकि तापमान में भी सुधार होगा। बेशक ठंड पहले के मुकाबले बढ़ेगी लेकिन पिछले 24 घंटों के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिर भी ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटों में काजीगुंड में 49.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर में 34.4 एमएम, पहलगाम में 67.8 एमएम, कुपवाड़ा में 2.3, कुकरनाग में 48.2, गुलमर्ग में 3.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। जम्मू में 82.1, बनिहाल में 49.6, बटोत में 64.0, कटड़ा में 90.7, भद्रवाह में 47.2 एमएम, कारगिल में 7.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 10 से 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 10.1, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 9.2, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 7.6, न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 4.4, न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस रह।

chat bot
आपका साथी