Jammu Kashmir : दिसंबर में भी राहत मिलने के आसार नहीं, वर्ष 1949 के बाद पहली बार नवंबर महीने अधिकतर समय तापमान सामान्य से नीचे रहा

वर्ष 1949 के बाद पहली बार हुआ है कि नवंबर महीने अधिकतर समय तापमान सामान्य से नीचे रहा। दिसंबर के पहले दिन ही आसमान में बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 3 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बढ़ने लगेगा।

By VikasEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 07:52 PM (IST)
Jammu Kashmir : दिसंबर में भी राहत मिलने के आसार नहीं, वर्ष 1949 के बाद पहली बार नवंबर महीने अधिकतर समय तापमान सामान्य से नीचे रहा
4 दिसंबर से उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता : नवंबर महीने में रिकार्ड ठंड पड़ने के बाद दिसंबर में भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वर्ष 1949 के बाद पहली बार हुआ है कि नवंबर महीने अधिकतर समय तापमान सामान्य से नीचे रहा। दिसंबर के पहले दिन ही आसमान में बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 3 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बढ़ने लगेगा।4 दिसंबर से उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। इससे साफ है कि तापमान में और गिरावट आएगी।

दिसंबर के दूसरे पखवाडे़ में अमूमन ठंड अपने रंग दिखाने लगती है लेकिन इस वर्ष अक्टूबर महीने में ही पहली बर्फबारी हो जाने के बाद माैसम अपना रंग दिखाने लगा था। नवंबर में दो तीन दिन बर्फबारी और बारिश होने के बाद तापमान काफी गिर गया।नवंबर के शुरू से ही न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। पूरा पखवाड़ा न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चलता रहा। बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया और न्यूनतम तापमान सामान्य हो गया।बारिश थम जाने के धूप खिली और अधिकतम तापमान सामान्य हो गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है।

कश्मीर के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में अक्टूमबर में ही बर्फबारी हो जाने के बाद अनुमान लगने लगे थे कि इस वर्ष ठंड अधिक रहेगी लेकिन पूरे नवंबर महीनें में ही ठंड पूरे यौवन पर दिखने लगेगी ऐसा अनुमान नहीं था।जिस तरह से अब मौसम बनने लगा है। उसे देखते हुए अनुमान लगने लगा है कि दिसंबर में भी रिकार्ड ठंड होगी।हालांकि शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अनुसार इस सप्ताह जम्मू में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। मैदानी क्षेत्रों में धुंध छाई हुई थी। दोपहर को मौसम साफ रहा लेकिन धूप ठंडी ही रही।

जम्मू का अधिकतम तापमान 24.5, न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।श्रीनगर का अधिकतम तापमान 14.7, न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी