North Zone Open Judo Championship: नार्थ जोन ओपन जूडो प्रतियोगिता का आगाज, दिल्ली के खिलाड़ियों का वर्चस्व

शहर के भगवती नगर स्थित इंडोर स्पोटर्स कांप्लेक्स में नार्थ जोन ओपन जूडो प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत से 9 राज्यों के खिलाड़ी लड़कों एवं लड़कियों के वर्ग में भाग ले रहे हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 03:13 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 03:13 PM (IST)
North Zone Open Judo Championship: नार्थ जोन ओपन जूडो प्रतियोगिता का आगाज, दिल्ली के खिलाड़ियों का वर्चस्व
जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता भगवती नगर स्टेडियम में नार्थ जोन ओपन जूडो प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता। शहर के भगवती नगर स्थित इंडोर स्पोटर्स कांप्लेक्स में नार्थ जोन ओपन जूडो प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत से 9 राज्यों के खिलाड़ी लड़कों एवं लड़कियों के वर्ग में भाग ले रहे हैं।

कैडेट लड़कियों के 40 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में दिल्ली की तुलसी ने पहला और भावना ने दूसरा स्थान हासिल किया। 44 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में दिल्ली की निशा ने पहला, दिल्ली की निधि ने दूसरा और दिल्ली की पूजा व जहानवी संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहीं।

48 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में दिल्ली की नाविका ने स्वर्ण पदक, दिल्ली की मोनिका ने रजत और नम्रता ने कांस्य पदक जीता। 52 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में दिल्ली की अदिति शर्मा ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की किरण ने रजत पदक, पंजाब की वंशिका व हरियाणा की सपना रानी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किए।

कैडेट लड़कों के 60 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में हरियाणा के अमित स्वर्ण पदक, अनिश कुमार रजत पदक, दिल्ली के वरुण और अजय सिंह ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। 55 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में हरियाणा के मनप्रीत सिंह ने स्वर्ण, पंजाब के बबलू कुमार ने रजत पदक, हरियाणा के पारस व उत्तराखंड के तुषार ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किए। 

chat bot
आपका साथी