Climbing Wall In Kashmir : पहलगाम में उत्तर भारत की सबसे ऊंची क्लाइबिंग वाल खिलाड़ियों को समर्पित

कुलगाम से महफूज इलाही हाजम और कुपवाड़ा के मोहम्मद इकबाल खान की माउंट एवरेस्ट की फतेह से इतिहास रचने की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि उनके साहसिक अभियान ने पूरे जम्मू कश्मीर को गौरवान्वित किया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:48 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:48 AM (IST)
Climbing Wall In Kashmir : पहलगाम में उत्तर भारत की सबसे ऊंची क्लाइबिंग वाल खिलाड़ियों को समर्पित
भविष्य में केंद्र शासित प्रदेश ऐसे एथलीटों का तैयार करेगा जो इसमें शामिल होंगे।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : कश्मीर के पर्यटनस्थल पहलगाम में जवाहर इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोट्स (आइएफएससी) में ब्रिगेडियर एसएस कहलों आर्टिफिशियल स्पोट्स क्लाइबिंग वाल बनकर तैयार हो गई है।

यह वाल उत्तर भारत में सबसे ऊंची है। संस्थान के पहले प्राचार्य ब्रिगेडियर एसएस कहलों के नाम पर वाल का उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। कृत्रिम दीवार से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए पर्याप्त प्रविधान होंगे। प्रशासन जम्मू कश्मीर में खेल की विभिन्न गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। इस क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया है।

प्रशासन ने युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एवरीडे स्पोट्स, स्पोट्स फार आल अभियान शुरू किया है। इस साल हम 17 लाख युवाओं को खेल के विभिन्न विषयों से जोडऩे की कोशिश कर रहे हैं।

कुलगाम से महफूज इलाही हाजम और कुपवाड़ा के मोहम्मद इकबाल खान की माउंट एवरेस्ट की फतेह से इतिहास रचने की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि उनके साहसिक अभियान ने पूरे जम्मू कश्मीर को गौरवान्वित किया है। संस्थान का पर्वतारोहण के क्षेत्र में 38 वर्षों का समृद्ध इतिहास रहा है। भविष्य में केंद्र शासित प्रदेश ऐसे एथलीटों का तैयार करेगा जो इसमें शामिल होंगे।

उन्होंने आश्वासन दिया, यूटी प्रशासन इस संस्थान के बारे में जानकारी फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को पर्वतारोहण से जोडऩे के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा। फरवरी में गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों को याद करते हुए, उपराज्यपाल ने घोषणा की कि शीतकालीन खेलों का अगला संस्करण कुछ महीनों में उसी भव्यता के साथ किया जाएगा, जिससे प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को शीतकालीन खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।

सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान : उपराज्यपाल ने लोगों में चेतना जगाने और मनुष्यों, जानवरों और प्रकृति के बीच सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उपराज्यपाल ने खेल और हिम उपकरणों के विभिन्न स्टालों का भी निरीक्षण किया।  

chat bot
आपका साथी