Jammu : रियासी में प्रशासन के नियमों के उल्लंघन पर नौ दुकानें सील

रियासी में निर्देश का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने नौ दुकानों को सील कर दिया। इनमें चार किराने की दुकानें हैं जबकि चार चिकन शॉप और एक टेंट हाउस है। वीकेंड लॉकडाउन में शनिवार और रविवार को मात्र जरूरी वस्तुओं की दुकानें एक बजे तक ही खोलने की अनुमति है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 05:19 PM (IST)
Jammu : रियासी में प्रशासन के नियमों के उल्लंघन पर नौ दुकानें सील
रियासी में निर्देश का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने नौ दुकानों को सील कर दिया।

रियासी, संवाद सहयोगी : रियासी में कोरोना के मद्देनजर जारी सरकारी दिशा-निर्देश का उल्लंघन किए जाने पर जिला प्रशासन ने नौ दुकानों को सील कर दिया है। इनमें चार किराने की दुकानें हैं, जबकि चार चिकन शॉप और एक टेंट हाउस है। रियासी में जारी वीकेंड लॉकडाउन में शनिवार और रविवार को मात्र जरूरी वस्तुओं की दुकानें दोपहर एक बजे तक ही खोलने की अनुमति है। डिप्टी कमिश्नर चरणदीप सिंह के दिशा निर्देश पर रियासी के तहसीलदार मुंशीराम ने शनिवार देर शाम को इलाके का दौरा किया।

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर इन नौ दुकानों पर ताला लगवा कर प्रशासन द्वारा चाबियां कब्जे में कर ली। प्रशासन का कहना है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए ही नियम बनाए गए हैं, जिसमें दुकानें खोलने और बंद करने का भी समय निर्धारित किया गया है। दुकानदारों को इन नियमों का पालन करना चाहिए। जो भी नियमों की अवहेलना करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। उधर रियासी में वीकेंड लॉकडाउन से स्थानीय लोगों मे सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि संक्रमितों के मामले यात्रियों के सामने आ रहे हैं। यात्री स्टेशन खुले हुए हैं तो वीकेंड लॉकडाउन की पाबंदियां रियासी के लोगों पर थोप देना समझ से परे है।

पूर्व राज्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक अजय नंदा ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर रियासी में स्थिति सामान्य है। ऐसे में यहां वीकेंड लॉकडाउन की पाबंदियां कतई जायज नहीं। लोग पहले से ही कोरोना की वजह से काफी परेशान हैं। उस पर बेवजह की पाबंदियां लगा कर लोगों की दुविधा और बढ़ाई जा रही है। अगर इस बारे में जल्द कुछ सकारात्मक कदम ना उठाए तो लोगों का रोष खुलकर सामने आ सकता है। नंदा ने बताया कि उन्होंने इस बारे में जिला प्रशासन को भी अवगत करवाया है।

chat bot
आपका साथी