Jammu Kashmir: प्रदेश में शांति व समृद्धि के लिए लोगों की नेकां पर नजर

नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति और समृद्धि के लिए लोगों की नजर आज भी नेशनल कांफ्रेंस पर लगी हुई है। पार्टी नेताओं को बिना किसी हताशा निराशा के पहले की तरह अपनी जिम्मेवारियों का निर्वाह करते हुए विश्वास बनाए रखना होगा।

By Edited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 08:20 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 08:42 AM (IST)
Jammu Kashmir: प्रदेश में शांति व समृद्धि के लिए लोगों की नेकां पर नजर
जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक स्थिरता नेशनल कांफ्रेंस ही ला सकती है।

जागरण संवाददाता, जम्मू : नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति और समृद्धि के लिए लोगों की नजर आज भी नेशनल कांफ्रेंस पर लगी हुई है। पार्टी नेताओं को बिना किसी हताशा, निराशा के पहले की तरह अपनी जिम्मेवारियों का निर्वाह करते हुए लोगों का विश्वास बनाए रखना होगा। जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक स्थिरता नेशनल कांफ्रेंस ही ला सकती है।

गुप्ता मंगलवार को नव मनोनीत पार्टी के जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने शुरू से ही लोगों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने में विश्वास किया है। जन-उत्साही लोगों को एक जीवंत मंच प्रदान करके और सभी स्तरों पर निर्णय लेने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने में बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं के शामिल होने से ही राजनीतिक स्थिरता संभव है। हर नेता को पार्टी की मजबूती के लिए काम करना होगा। कार्यकर्ताओं की जितनी मदद हो सके करनी होगी। उनकी परेशानियों का समाधान करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के धर्म निरपेक्ष लोकाचार और इसकी समग्रता में विश्वास करने वालों के लिए पार्टी हमेशा पहली पसंद रही है। पूर्व मंत्री नेकां के पूर्व सचिव अजय कुमार सधोत्रा ने जम्मू शहरी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि नेशनल कांफ्रेंस एक धर्म निरपेक्ष पार्टी है। हमेशा जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ खड़ी रही है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता बाबू रामपाल, बृज मोहन शर्मा, बिमला लूथरा, भूषण लाल भट, बशीर अहमद वानी, चंद्र मोहन शर्मा, विजय लक्ष्मी दत्ता, अब्दुल गनी तेली, दिलशाद मलिक, विजय लोचन, अयूब मलिक, रशीदा बेगम, रवि डोगरा, अश्विनी चाढ़क, एस गुरनाम ¨सह, रोहित बाली, हाजी मकबूल, मोहम्मद अशरफ, अनूप शर्मा, फरमान अली, शब्बीर सम्याल, ¨पकी खालसा, इमरान शेख, सोम राज तारोच, गुरमीत ¨सह, रा¨जद्र खजूरिया, रमेश अबरोल, राजेंद्र शर्मा, सतपाल सगोत्रा, डा. विकास, प्रभात, नितिश गोस्वामी, परवेज कादरी, इफ्तखार चौधरी, जतिन भट, मो¨हदर कुमार राणा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी