साड़ी से बनाए फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव

जम्मू शहर के तालाब तिल्लो के विकास लेन में एक प्रवासी महिला का शव झुग्गी में साड़ी से बनाए गए फंदे से लटका मिला। दो माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन से उसका पति काम के सिलसिले में बिश्नाह गया हुआ था। ऐसे में वह घर में अकेली ही रह रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:00 AM (IST)
साड़ी से बनाए फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव
साड़ी से बनाए फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के तालाब तिल्लो के विकास लेन में एक प्रवासी महिला का शव झुग्गी में साड़ी से बनाए गए फंदे से लटका मिला। दो माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन से उसका पति काम के सिलसिले में बिश्नाह गया हुआ था। ऐसे में वह घर में अकेली ही रह रही थी।

मृत महिला बुधयारी भारती पत्नी अजय भारती मूलत: छत्तीसगढ़ की रहने वाली है, जो इन दिनों तालाब तिल्लो में अपने पति के साथ रह रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे जीएमसी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवाया है। नवाबाद थाने में मामले को दर्ज कर पुलिस ने विवाहिता की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी तालाब तिल्लो कालीचरण ने बताया कि प्रवासी श्रमिक अजय भारती ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी पत्नी फोन नहीं उठा रही थी। ऐसे में जब वह अपनी झुग्गी में पहुंचा तो अंदर उसकी पत्नी फंदे पर लटकती मिली। महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही तालाब तिल्लो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल से सबूतों को जुटा लिया। जिस साड़ी से महिला का शव लटकता हुआ मिला को पुलिस ने जब्त कर जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में भेज दिया। मौत किन परिस्थितियों में हुई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ भी की है, लेकिन अभी तक उसे आत्महत्या के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस मामले में श्रमिक के परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। उसका कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले की तह तक जाकर मामले को सुलझाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी