जम्मू कश्मीर, लद्दाख में शान से लहराए तिरंगे, 370 खत्म होने का एक साल पूरा होने पर जश्न, रात को मनेगी दिवाली

जम्मू में भाजपा मुख्यालय में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब सांसद जुगल किशोर शर्मा पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह कवीन्द्र गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने तिरंगा फहराया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:44 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 12:44 PM (IST)
जम्मू कश्मीर, लद्दाख में शान से लहराए तिरंगे, 370 खत्म होने का एक साल पूरा होने पर जश्न, रात को मनेगी दिवाली
जम्मू कश्मीर, लद्दाख में शान से लहराए तिरंगे, 370 खत्म होने का एक साल पूरा होने पर जश्न, रात को मनेगी दिवाली

जम्मू, राज्य ब्यूरो: केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर व लद्दाख 370 खत्म होने का एक साल पूरा होने पर शान से लगराते तिरंगों ने आजादी के जश्न जैसा माहौल बना दिया। दिन में तिरंगे फहराने के साथ रात को अयोध्या में राम मंदिर निमार्ण शुरू होने की खुशियों में दिए जलाकर दिवाली मनाई जाएगी।

जम्मू, श्रीनगर, लेह कारगिल समेत सभी शहरों व कस्बों में घरों, चौकों, भाजपा कायार्लयों में वंदे मातरम, भारत माता की जय के बुलंद नारों के बीच तिरंगे फहरकार देशभक्ति का संदेश दिया गया। प्रदेश भाजपा के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सहयोगी संगठनों ने भी पांच अगस्त के उपलक्ष्य में मंडल स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर अनुच्छेद 370 व 33ए से आजादी के एक साल की खुशियों को जोरशोर के साथ मनाया। तिरंगा फहराने के साथ शुरू हुआ कार्यक्रमों का सिलसिला अब बीस अगस्त तक जारी रहेगा।

पांच अगस्त पर कश्मीर से भी देशवासियों में राष्ट्रवाद का संदेश गया। भाजपा कार्यकर्ता रूमसिया रफीक ने आतंकवादियों की चुनौतियों का दरकिनार करते हुए श्रीनगर के एतिहासिक लाल चौक में तिरंगा फहराकर नए कश्मीर का संदेश दिया। इसी लाल चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वर्ष 1992 में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय अखंडता का संदेश दिया था। श्रीनगर के लाल चौक के साथ कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलाें में भाजपा कार्यालयों में भी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ तिरंगे फहराए।

जम्मू में भाजपा मुख्यालय में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह, कवीन्द्र गुप्ता व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने तिरंगा फहराया। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने भी जम्मू शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई जगहों पर तिरंगे फहराए। पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद वर्ष 1953 के प्रजा परिषद के आंदोलन में हिस्सा लेने वाले आंदोलनकारियों काे सम्मानित किया गया।

वहीं लद्दाख के लेह जिले में भाजपा सांसद जामयांग त्सीरिंग नांग्याल ने तिरंगा फहाकर पांच अगस्त के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उनके साथ इस मौके पर भाजपा की लेह जिला इकाई के नेता व लेह हिल काउंसिल के पदाधिकारी भी मौजूद थे। लेह के साथ कारगिल में भी भाजपा कार्यालय में तिरंगे फहराए गए। पांच अगस्त की खुशियां मनाने के लिए पूरे लद्दाख में मंडल स्तर पर जोरशोर से तिरंगे फहराए जा रहे हैं।

पांच अगस्त से शुरू हुआ भाजपा का पखवाड़ा बीस अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कार्यग्रमों का आयोजन कर वर्ष 1953 के प्रजा परिषद के शहीदों को श्रद्धंजलि देने के साथ आंदोलन में हिस्सा लेने वाले आंदोलनकारियों काे सम्मानित भी किया जारगा। इसके साथ मंडल स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम भी होंगे।

chat bot
आपका साथी