Republic Day 2021: सियाचिन में शून्य से 55 डिग्री कम तापमान पर शान से फहराया तिरंगा, चीन और पाकिस्तान तक पहुंची माता के जयकार की गूंज

पूर्वी लद्दाख के गलवन में भी शून्य से 35 डिग्री नीचे तापमान में सैनिकों ने शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत माता के जयकारे लगाए। खून जमाने वाली ठंड में जवानों के गगनभेदी जयकारे की गूंज चीन और पाकिस्तान तक पहुंची।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 08:25 AM (IST)
Republic Day 2021: सियाचिन में शून्य से 55 डिग्री कम तापमान पर शान से फहराया तिरंगा, चीन और पाकिस्तान तक पहुंची माता के जयकार की गूंज
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बर्फीली चोटियों पर तिरंगा फहरा कर आइटीबीपी के जवानों ने गर्मजोशी का दिखाई

जम्मू, विवेक सिंह : गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सियाचिन में इक्कीस हजार फीट की उंचाई पर शून्य से 55 डिग्री कम तापमान में बर्फीली चोटियों पर जवानों ने गर्मजोशी से तिरंगा फहराया। वहीं पूर्वी लद्दाख के गलवन में भी शून्य से 35 डिग्री नीचे तापमान में सैनिकों ने शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत माता के जयकारे लगाए। खून जमाने वाली ठंड में जवानों के गगनभेदी जयकारे की गूंज चीन और पाकिस्तान तक पहुंची। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पोस्टों पर सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने भी जोश और उत्साह के साथ तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया।

लद्दाख के साथ जम्मू कश्मीर में भी सरहद के रक्षकों ने गणतंत्र दिवस पर जाेश दिखाया। जम्मू जिले में सीमा सुरक्षाबल ने आएसपुरा की आक्ट्राय पोस्ट पर 131 फीट उंचा तिरंगा लहराकर पाकिस्तान को संदेश दिया कि सीमा पर उसके नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सीमा पर लहरा रहा यह तिरंगा पाकिस्तान में काफी दूर से देखा जा सकता है। यह तिरंगा दुश्मन को भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का अहसास दिला रहा है।

पूर्वी लद्दाख में किसी भी प्रकार के हालात का सामने काे खड़े सेना के साथ आइटीबीपी के जवानों, अधिकारियों ने हाथों में तिरंगे ले, वंदे मातरम और भारत माता की तय के नारों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पेट्रोलिंग की। सेना की उत्तरी कमान ने मंगलवार को सियाचिन में तिरंगा लेकर भारत माता के जय नारे लगाते हुए पेट्रोलिंग कर रहे सैनिकों का वीडियो भी जारी किया। पूर्वी लद्दाख के गलवन में चीन के सामने सीना ताने जवानों ने मंगलवार को उन चोटियों पर तिरंगे लहराए, जिन पर सैनिकों ने गत वर्ष डेरा डालकर चीनी सेना से रणनीतिक बढ़त हासिल की थी। सेना के साथ लद्दाख की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली आइटीबीपी के जवानों ने पैगोंग झील के किनारे पर भी तिरंगा फहराया।

गणतंत्र दिवस पर जम्मू में अंतराष्ट्रीय सीमा, कश्मीर में नियंत्रण रेखा व लद्दाख में वास्तिवक नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे सीमा सुरक्षाबल के साथ सेना ने तिरंगे फहरकार देश के लिए मर मिटने के जज्बे का प्रदर्शन किया। जम्मू जिले के आरएसपुरा में भारत-पाकिस्तान सीमा की आक्ट्राय पोस्ट पर सीमा सुरक्षाबल जम्मू फ्रंटियर के आइजी एनएस जंवाल ने भारत माता की जय के नारों के बीच 131 फीट उंचा तिरंगा फहराया।

सीमा पर दस दिनों में दो पाकिस्तान की दो सुरंगों का पर्दाफाश होने के बाद इस समय अंतराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को लेकर सीमा सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है। ऐसे में सीमा प्रहरियाें को संबोधित करते हुए आइजी एनएस जंवाल ने कहा कि उच्चतम सर्तकता से दुश्मन को नाकाम बनाने की मुहिम जारी रखी जाए।इसी बीच सेना ने जम्मू के साथ कश्मीर संभाग के अग्रिम इलाके में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर के साथ सेना की पंद्रह, सोलह कोर मुख्यालयों के साथ बटालियन स्तर पर भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम हुए।

chat bot
आपका साथी