Jammu: अखनूर नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

भाजपा के सभी 11 पार्षदों ने विधायक राजीव शर्मा जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह व मंडल अध्यक्ष कैप्टन शोभा राम के आगे मांग रखी की सभी 11 पार्षदों को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के रूप में जनता की सेवा करने का मौका मिलना चाहिए। पार्टी ने इस मांग को मान लिया था।

By Edited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 08:06 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:07 AM (IST)
Jammu: अखनूर नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र
सभी पार्षदों को अपनी योग्यता साबित करने के लिए एक-एक साल का समय दिया जाएगा।

संवाद सहयोगी, अखनूर : जम्मू कश्मीर की इकलौती अखनूर नगरपालिका ऐसी है जहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हर साल बदल जाते हैं। यहां भाजपा के सभी पार्षदों को बारी-बारी से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाती है। सभी अपना बेहतर योगदान देने का प्रयास करते हैं। इस आधार पर भाजपा अपने पार्षदों के नेतृत्व क्षमता का आकलन भी करती है।

पार्टी के इसी गाइडलाइन का पालन करते हुए तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने अध्यक्ष पद से और अमिता गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब पार्टी नेतृत्व तय करेगा कि अखनूर नगरपालिका की जिम्मेदारी अब किस पार्षद को देनी है। ज्ञात रहे कि 2018 में जब नगर पालिकाओं के चुनाव हुए थे तो अखनूर के 13 वार्डो में से 11 में भाजपा के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी।

उस समय भाजपा के सभी 11 पार्षदों ने विधायक राजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह व मंडल अध्यक्ष कैप्टन शोभा राम के आगे मांग रखी की सभी 11 पार्षदों को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के रूप में जनता की सेवा करने का मौका मिलना चाहिए। पार्टी ने उनकी इस मांग को मान लिया था। तब से फैसला लिया गया कि सभी पार्षदों को अपनी योग्यता साबित करने के लिए एक-एक साल का समय दिया जाएगा।

उसी फैसले के आधार पर पहले साल दीपेश सिंह को अध्यक्ष व रश्मि कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया था। दूसरे साल सुरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष और अमिता गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। अब 15 जून मंगलवार को इनके एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया। लिहाजा पार्टी गाइडलाइन के मुताबिक ईमानदारी से उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता ने अपना त्यागपत्र अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को सौंप दिया और सुरेंद्र शर्मा ने अपना भी त्यागपत्र 12 जून को ही भाजपा जिला अखनूर के प्रभारी करण सिंह को सौंप दिए। अब संगठन और पार्षद मिलकर तय करेंगे कि अगला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कौन होगा। हालांकि चर्चा है कि अगला चेयरमैन कर्ण सिंह और वायस चेयरमैन खेमा देवी हो सकती हैं।

chat bot
आपका साथी